Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2019

गुरु कमजोर हो तो क्या करें, 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से

गुरु कमजोर हो तो क्या करें, ग्रह नौ होते हैं, और पूरे नौ ग्रहों में गुरु यानी बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। और किसी भी जातक की सफलता के पीछे का कारण कुंडली में गुरु की स्थिति का मजबूत होना हो सकता है। क्योंकि यदि किसी जातक की कुंडली में गुरु सही जगह पर होता है। तो इससे वो व्यक्ति जीवन की बुलंदियों तक पहुँच सकता है। ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि गुरु आशावादी ग्रह है। यह व्यक्ति के मन से निराशा को निकाल सकारात्मक ऊर्जा को भर देता है। और यदि कोई व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है। तो वो जीवन में कठिन से कठिन समस्या को भी समझदारी व् आसानी से सुलझा सकता है। जिससे सफलता उस व्यक्ति के कदम चूमने लगती है। और उसकी खुशहाली व् तरक्की के रास्ते खुद ही खुलने लगते हैं। लेकिन यदि यही गुरु किसी की कुंडली में कमजोर होता है। या फिर सही जगह पर नहीं होता है तो यह परेशानी का कारण भी बन सकता है। क्योंकि गुरु का कमजोर होना जीवन में परेशानियों का कारण भी बन सकता है। आपकी सफलता के रास्ते में बाधक बन सकता है। जैसे की पैसे की कमी, काम में नुकसान, स्वास्थ्य पर बुरा असर आदि पड़ सकता है। गुरु...

महादशा में गोचर का प्रभाव📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से

🔻ज्योतिषशास्त्र के नियमानुसार नौ ग्रहों की अपनी अपनी महादशा होती है और सभी मनुष्य को अपने जीवन में सिर्फ सात महादशाओं को भोगना पड़ता है . सभी ग्रहों की दशाओं का एक निश्चित समय होता है     ✍️ #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से 🔸जैसे सूर्य 6 वर्ष, चन्द्र 10 वर्ष, मंगल 7 वर्ष, राहु 18 वर्ष, गुरू16 वर्ष, शनि19 वर्ष, बुध, 17 वर्ष, केतु 7 वर्ष और शुक्र 20 वर्ष.यह विंशोत्तरी दशा के अन्तर्गत ग्रहों की कालावधि है. 🔸व्यक्ति का जन्म जिस महादशा में होता है उससे अगले क्रम में महादशाओं को गिना जाता है.षष्टम, अष्टम एवं द्वादश भाव के स्वामी के साथ जो ग्रह उपस्थित होते हैं एवं जो ग्रह कुण्डली) में इन भावों में वर्तमान होते हैं उनकी दशा अन्तर्दशा में शुभ फल नही मिलता है.जो ग्रह केन्द एवं त्रिकोण स्थान  में होते हैं उनकी महादशा एवं अन्तर्दशा में शुभ फल प्राप्त होता है. 🔸महादशा एवं अन्तर्दशा  में फल के संदर्भ में ज्योतिषशास्त्र यह भी कहता है कि जब शुभ ग्रहों की महादशा चलती है उस समय शुभ ग्रहों की अन्तर्दशा में शुभ परिणाम मिलता है जबकि अशुभ ग्रह की अन्तर्दशा अशुभ फल दे की महाद...

▶️एक कहानी भीलों की📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से

▶️एक कहानी भीलों की 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से 🍁गंगा के बारे में भीलों की भी एक रोचक लोककथा है जो महाभारत की परम्‍परागत कथाओं से एकदम भिन्‍न है।  🍁और मौखिक रूप से पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। भील जनजाति के लोग विभिन्‍न राज्‍यों    में निवास करते हैं, पर कहा जाता है कि वे मध्‍य भारत के मूल निवासी हैं। 🍁एक मेंढ़क था जो गंगा की तीर्थयात्रा पर निकला।  🍁रास्‍ते में मवेशियों का एक झुण्‍ड उसके ऊपर से गुजर गया और इस तरह कुचले जाने से उसकी मौत हो गई।  🍁उसने एक महिला के शरीर में प्रवेश कर उसके बेटे के रूप में जन्‍म लिया। फिर काम करने के लिए वह इन्‍द्र के पास चला गया। वहाँ उसने अच्‍छी तरह काम किया और अन्‍त में वहाँ से आगे जाने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की।  🍁वेतन के रूप में उसे एक गाड़ी भरकर  सोना दिया गया। 🍁तब वो एक बार फिर गंगा की तीर्थयात्रा पर निकला।  🍁रास्‍ते में एक बैल की मृत्‍यु हो गई तब उसने भगवान सूर्य से मदद के लिए गुहार लगाई।  🍁भगवान ने मदद के बदले उससे आधी गाड़ी सोना माँगा।  उसके तैयार हो जाने पर सूर्य भगवान ने बैल को पुनर्...

कुंडली देखने का आसान तरीका कुछ इस प्रकार है📝ज्योतिषाचार्य डॉ हेमा गार्गी की कलम से

➡️जन्म कुंडली के माध्यम से व्यक्ति के भविष्य, भूत और वर्तमान को जाना जा सकता है।  ▪️इसलिए अपने बारे में जानने के लिए लोग अपनी #कुंडली को लेकर किसी ज्योतिषी के पास जाते हैं।  ▪️परन्तु आज मैं आपको कुंडली देखने का आसान तरीका बता देती हूं जिसके माध्यम से आप स्वयं की कुंडली को देखकर अपने आने वाले कल को जान सकते हैं।  ▪️कुंडली देखने का आसान तरीका कुछ इस प्रकार है 📝ज्योतिषाचार्य डॉ हेमा गार्गी की कलम से ☎️8130330726 🚩जन्म कुंडली क्या है?  ▪️जन्मकुंडली वह #पत्री है जिसमें आपके जन्म के समय आकाश मंडल में जो  📌ग्रह 📌नक्षत्र  📌राशियों  ▪️की स्थिति है, उन्हे दर्शाया जाता है।  ▪️कुंडली में #बारह खाने होते हैं और इन खानों में राशियां और ग्रह बैठे होते हैं जिनके माध्यम से व्यक्ति के भाग्य की गणना की जाती है।  ▪️कुंडली में जो नंबर होते हैं वे राशियों को दर्शाते हैं। ............. 🚩कुंडली में भाव क्या कहते हैं?  ▪️कुंडली में आपने देखा होगा कि उसमें खाने बने होते हैं। इन्हीं खानों को #भाव या घर कहते हैं।  ▪️इनकी संख्या 12 है।  ▪️ये बारह खान...

जनेऊ_संस्कार 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से

▶️शुभ दिवस 🔹इस लेख में चर्चा होगी #जनेऊ_संस्कार की  🔹यह लेख तक़रीबन दो वर्ष पूर्व का है  🔹आज पुनः इसको पोस्ट कर रही हु  📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से 🔹जनेऊ संस्कार का वैज्ञानिक महत्व  🔻हम ऐसी कई परंपराओं से बंधे हुए हैं, धर्म हमें जिनका पालन करना सिखाता है।  🔹लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन परंपराओं का सिर्फ धार्मिक लिहाज से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक लिहाज से भी बेहद महत्व है।  🔹इस्लाम में नमाज अता करना, वजू करना, हिंदू धर्म में सूर्य नमस्कार, तुलसी को जल देना, भोजन से पहले भोग लगाना, इन सभी परंपराओं का वैज्ञानिक पक्ष इनके धार्मिक पक्ष से अधिक बलवान है... 🔹· जनेऊ धारण करना इन्हीं परंपराओं में से एक है। जनेऊ धागों वाला एक सूत्र होता है। इसे 'उपनयन संस्कार' (यज्ञोपवीत संस्कार) के समय धारण कराया जाता है।  🔹जनेऊ को संस्कृत भाषा में 'यज्ञोपवीत' कहा जाता है। यह सूत से बना पवित्र धागा होता है, जिसे बाएं कंधे के ऊपर से दाईं भुजा के नीचे तक पहना जाता है। यह केवल धर्माज्ञा ही नहीं, बल्कि आरोग्य का पोषक भी है। 🔹· साधारण भाषा में जनेऊ एक ऐ...

जानिए कैसे होते हैं जुलाई में जन्मे लोग📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से

🔻#रहस्यवादी और मूडी होते हैं जुलाई में जन्मे युवा... ✒️ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से 🔸आपका जन्म किसी भी साल के जुलाई महीने में हुआ है तो #एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आपको समझना टेढ़ी खीर है।  🔸आप #अत्यंत रहस्यवादी और मूडी हैं।  🔸आप कब यकायक खुश हो जाते हैं और कब आपका #दिमाग सातवें आसमान पर पहुंच जाता है, आपको खुद भी नहीं पता होता।    🔸हां, #एक बात जो आपमें सबसे स्पेशल है वह यह कि आप दिल के अतिशय कोमल है।  🔸आपकी खासियत है कि अपनी #लाइफ को लेकर आपके फंडे बेहद क्लियर होते हैं।  🔸कब, कितना, कहां और कैसा बोलना है यह कोई आपसे #सीखें।  🔸आपकी #प्रबंधन क्षमता कमाल की होती है।    🔸आप अपने घर के #कुलदीपक होते हैं।  🔸आपमें प्रतिभा कूट-कूट कर भरी होती है लेकिन आपका बिना #मतलब का आलस आपकी राह का रोड़ा है।  🔸इसे यूं कहें कि आपका मूड हर वक्त अपनी #प्रगति के लिए नहीं बनता, जब बनता है तो आप परचम लहरा देते हैं।  🔸#बुरा_मत_मानिएगा_लेकिन थोड़े से आप डिप्लोमैटिक भी है।  🔸जिससे आपको काम निकलवाना होगा उसे अपना मुरीद बनान...

कर्ज़ उतारने के 10 उपाय 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से

▶️कर्ज लेना किसी को अच्छा नहीं लगता ...... ▪️लेकिन हर व्यक्ति की आर्थिक स्‍थिति इतनी मजबूत नहीं होती कि वह एकसाथ रुपए खर्च कर सके इसीलिए बरसों से हमारे लिए कर्ज लेने की प्रथा रही है।  ▪️जो लोग सक्षम हैं उनसे कर्ज लेना अब पुरानी बात हो गई।  ▪️आजकल बैंकों के माध्यम से यह बखूबी हो जाता है।  ▪️लेकिन बैंक भी वसूली करती है यानी कर्ज तो #चुकाना ही पड़ता है। ▪️कई बार कर्ज लेने के बाद उसे लौटाना व्यक्ति को भारी पड़ता है और उसकी पूरी जिंदगी कर्ज चुकाते-चुकाते खत्म हो जाती है।  ▪️पेश है शास्त्रों और पुरानी मान्यताओं के अनुसार कर्ज लेने व देने संबंधी कुछ आसान से हल और उपाय ▪️इन पर अमल करने पर आपका कर्ज, ऋण या उधार तेजी से सिर से उतर जाएगा।  📝ज्योतिषाचार्य डॉ हेमा गार्गी की कलम से ☎️8130330726 ▶️किसी महीने की कृष्ण पक्ष की 1 तिथि, शुक्ल पक्ष की 2, 3, 4, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13 पूर्णिमा व मंगलवार के दिन उधार दें और बुधवार को कर्ज लें। ▶️चर लग्न जैसे मेष, कर्क, तुला व मकर में कर्ज लेने पर शीघ्र उतर जाता है, लेकिन चर लग्न में कर्जा दें नहीं। चर लग्न में 5वें व 9वें स्थान में श...

भाग्य चमकाने के 6 सूत्र📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से

➡️भागवत महापुराण में कहा गया है कि आप चाहते हैं कि आपका भाग्य फले, भाग्य, सौभाग्य बन जाए तो छः चीजें अपनाएं।  ▪️इस पवित्रा ग्रन्थ का यह संदेश बड़ा ही अद्भुत है, इसे अपने जीवन में अपनाएं। 📌जी हां  📌नमस्कार 📌अभिनंदन 📌बधाई 📌स्वागत ▪️आज भागवत महापुराण में दी हुई छः ऐसी बाते बताने का प्रयास कर रही हु 📝ज्योतिषाचार्य डॉ हेमा गार्गी ☎️8130330726 .................... 🚩सबसे पहली चीज है- पुरुषार्थ।  ▪️पुरुषार्थ लगातार कीजिए, काम से जी चुराकर मत बैठें।  ▪️केवल हाथ जोड़ने से ही बात नहीं बनती, पुरुषार्थ भी जरूरी है।  ▪️हाथ जुड़े रहें, सिर झुका रहे, लेकिन हाथ पुरुषार्थ की ओर बढते रहें। .................... 🚩दूसरी चीज है #हिम्मत।  ▪️हिम्मत कभी नहीं छोड़ना, साहस बनाए रखना।  ▪️जीवन में समस्याएं तो पग-पग पर हैं, निराश होकर न बैठें, साहस के साथ समस्या का सामना करें।  ▪️समस्या से जो पार जाएगा वही आगे बढ़कर हर चुनौतियों का सामना कर पाएगा। .................... 🚩भगवान् श्रीकृष्ण ने कहा, जीवन में #जागना_है_भागना_नहीं।  ▪️विषाद को प्रसन्नता में, क...

राशिफल 28/11/2019

🚩मेष (Aries) –लोगों के प्रति आप अच्छा सोचते हैं और अच्छा चाहते हैं और इसी प्रयास में आप लोगों से जो भी मतभेद रहे हैं उन्हें भी दूर करने का प्रयास कर लें, ऐसे ही अच्छे विचार बनाए रखने से आपसी तालमेल में वृद्धि होती है. ▪️क्या करें –जिन्दगी को इस रूप से देखना होगा जो आपको लगातार सही दिशा दिखाए. इस समय ऐसी ही परिस्थितियां आपके लिए भाग्यशाली रूप से बनती चली जा रही हैं. कई अच्छे विकल्प हैं आपके सामने जिनका फायदा उठाया जा सकता है. अपनी आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने के लिए भी और लोगों से आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए भी अच्छा समय है जो आपको हर तरह से मदद कर सकता है. किसी अच्छे निवेश के बारे में सोचेंगे तो ऐसे अच्छे मौके भी आपको मिलते चले जाएंगे. ▪️क्या न करें –किसी गलतफहमी के चलते किसी मतभेद को बढ़ावा न देते चले जाएं. वैसे भी यह समय ऐसा है जिसमें लोगों की ओर से आपके प्रति नाराजगियां बनी रह सकती हैं खासकर किसी प्यार के रिश्ते के प्रति लापरवाही बरतना ठीक नहीं. 🚩वृषभ (Taurus) –नुकसान भरी परिस्थिती इसलिए है क्योंकि न तो उस नुकसान को समझ पा रहे हैं न ही उसे संभालने के लिए कोई सार्थक प्रयास कर रहे हैं...

जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।

▶️जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है 📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से 🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।  🔸कहते हैं कि राकेश आपका ठीक चल रहा हो तो आपके जीवन में कभी किसी बात की कोई कमी नहीं रहेगी और दौलत-शोहरत आपको घेरे रहेगी।  🔸कई बार ना चाहते हुए भी हम इन ग्रहों को साध नहीं पाते और परेशानी में फंसने लगते हैं।  🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️कुछ सरल उपायों से ऐसे साधें इन #दबंग ग्रहों को- 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️राहु ग्रह को इस तरह मनाएं 🔸यदि व्यक्ति अपने शरीर के अंदर किसी भी प्रकार की गंदगी पाले रखता है तो उसके ऊपर काली छाया मंडराने लगती है अर्थात राहु के फेर में व्यक्ति के साथ अचानक होने वाली घटनाएं बढ़ जाती है।  🔸घटना-दुर्घटनाएं, होनी-अनहोनी और कल्पना-विचार की जगह भय और कुविचार जगह बना लेते हैं।  🔸राहु के अच्छा होने से व्यक्ति में श्रेष्ठ साहित्यकार, दार्शनिक, वैज्ञानिक या फिर रहस्यमय विद्याओं के गुणों का विकास होता है।  🔸इसका दूसरा पक्ष यह कि इसके अच्छे होने से राजयोग भी फलित हो सकता है।  🔸आमतौर पर पुलिस ...

आपकी रूचियां और शौक ही कुशलता पाने में आपकी मदद करते हैं।

आपकी रूचियां और शौक ही कुशलता पाने में आपकी मदद करते हैं।  अक्सर लोग जीवन में तरह-तरह के कामों के बारे में सोचते रहते हैं और कभी उन पर अमल नहीं करते।  अगर आपके पास अपने लिए कुछ समय है तो अपनी रूचियों को किस तरह समय दिया जाए इस बारे में सोचें Hema Gargi 

चौदह प्राचीन हिन्दू परम्पराएं और उनसे जुड़े फायदे –📝 ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से

▶️सादर नमन एवम सुपर सुप्रभात 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी हमेशा आपके शुभ की कामना करती हूं 🔹आज का दिन मंगलमय हो 🔹आज बात करेंगे ऐसी हिन्दू परंपराओं की जो हम वर्षों से मानते आ रहें है 🔹वर्तमान के संदर्भ में शायद नई पीढ़ी इन्हें जानती न हो 🔹मित्रों 🔹लेख थोड़ा अधिक बड़ा है परन्तु आपको फायदा जरूर देगा 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️चौदह प्राचीन हिन्दू परम्पराएं और उनसे जुड़े फायदे – पुराने समय से बहुत सी परंपराएं प्रचलित हैं, जिनका पालन आज भी काफी लोग कर रहे हैं।  🔹ये परंपराएं धर्म से जुड़ी दिखाई देती हैं, लेकिन इनके वैज्ञानिक कारण भी हैं।  🔹जो लोग इन परंपराओं को अपने जीवन में उतारते हैं, वे स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों से बचे रहते हैं।  🔹यहां बताती हु ऐसी ही चौदह प्रमुख परंपराएं, जिनका पालन अधिकतर परिवारों में किया जाता है… 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️एक ही गोत्र में शादी नहीं करना  🔹कई शोधों में ये बात सामने आई है कि व्यक्ति को जेनेटिक बीमारी न हो इसके लिए एक इलाज है ‘सेपरेशन ऑफ़ जींस’, यानी अपने नजदीकी रिश्तेदारो में विवाह नहीं करना चाहिए।  🔹रिश्तेदारों में जींस...

बुधवार के उपाय 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से

बुधवार भगवान गणपति का दिन है , जिन्हे #दूर्वा सबसे ज्यादा प्रिय है ।  इस दिन हरे रंग का विशेष महत्व है।  हरा रंग बुध ग्रह का भी प्रतीक है अत: इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना विशेष फलदायी है, इससे व्यापार, नौकरी में अनुकूल वातावरण बनता है ।  इस दिन श्वेत रंग भी पहना जा सकता है।

12वे भाव के केतु के विषय मे कुछ विशेष जानकारी....

▶️चलिये 12वे भाव के केतु के विषय मे कुछ विशेष जानकारी.... ▪️नाम तोह सुना ही होगा मेरा ..... 📝ज्योतिषाचार्य डॉ हेमा गार्गी ☎️8130330726 ▪️यहां स्थित केतू शुभ फलों के रूप में आपको राजा के समान सुख और ऐश्वर्य दे सकता है।  ▪️आपकी आंखे सुंदर होंगी।  ▪️आप अच्छी शिक्षा प्राप्त करेंगे।  ▪️आप शास्त्रों को जानने वाले कवित्त सम्पन्न व्यक्ति हैं।  ▪️आप शत्रुओं को पराजित कर शत्रुओं का नाश करने वाले व्यक्ति हैं। वाद-विवाद में आप हमेशा विजयी रहते हैं। ▪️धार्मिक और शुभ कर्मों कें आप धन खर्च करते हैं।  ▪️अर्थात आपका धन अच्छे कार्यों में खर्च होता है। लेकिन यहां स्थिति केतू कुछ अशुभ परिणाम भी देता है जिसके कारण आप चंचल स्वभाव के भी हो सकते हैं। आप किसी पर विश्वास नहीम करेंगे।  ▪️लोंगो को भ्रमित करते रहेंगे। आप कुछ हद तक डरपोक भी हो सकते हैं। ▪️आपका मन अशांत रह सकता है। आपकी पुरानी सम्पत्ति नष्ट हो सकती है।  ▪️आपको आखों से सम्बंधित कोई तकलीफ हो सकती है। पेट के आस-पास कोई रोग हो सकता है या कष्ट रह सकता है।  ▪️गुदा में या गुह्यभाग में रोग हो सकता है। पांव...

राशि के अनुसार ये उपाय करें :ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से

➡️मित्रों क्या आपको लगता है की आपको अपने व्यापार /रोजगार / नौकरी में आपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो रही है।  ▪️यदि आप चाहते हैं कि आपको आपके कार्य क्षेत्र में जबर्दस्त सफलता मिले तो यहाँ पर दिए जा रहे कुछ आसान से उपाय आपका जीवन बदल सकते है।  ▪️ये उपाय राशि के हिसाब से है अर्थात जिस व्यक्ति की जो भी राशि है यदि वह अपनी राशि के अनुसार ये उपाय पूर्ण श्रद्धा और विश्वास से करें तो उसे अपने कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है । 📌जी हां 📌नमस्कार 📌अभिनंदन 📌स्वागत 📌एवम बधाई ▪️देखिये मित्रों.... ▪️मेहनत का कोई #विकल्प नही होता .. ▪️मेहनत करने से और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने में #अपना ही आनन्द है.... ▪️परन्तु कई बार #सफलता हाथ से फिसल जाती है.... ▪️तोह जानते है सभी राशियों से सम्बंधित #उपाय..... 📝वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हेमा गार्गी 📲8130330726 ➡️मेष राशि : इस राशि के लोग लाल कपड़े में सवा किलो मसूर की दाल बांधकर अपने घर या अपनी दुकान में रखें। कार्य क्षेत्र में धीरे धीरे सभी बाधाएँ शान्त होती जाएगी, धन लाभ होगा। ➡️वृष राशि :वृष राशि के लोग गंगा या अन्य किसी भी पव...