🚩मेष (Aries) –लोगों के प्रति आप अच्छा सोचते हैं और अच्छा चाहते हैं और इसी प्रयास में आप लोगों से जो भी मतभेद रहे हैं उन्हें भी दूर करने का प्रयास कर लें, ऐसे ही अच्छे विचार बनाए रखने से आपसी तालमेल में वृद्धि होती है.
▪️क्या करें –जिन्दगी को इस रूप से देखना होगा जो आपको लगातार सही दिशा दिखाए. इस समय ऐसी ही परिस्थितियां आपके लिए भाग्यशाली रूप से बनती चली जा रही हैं. कई अच्छे विकल्प हैं आपके सामने जिनका फायदा उठाया जा सकता है. अपनी आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने के लिए भी और लोगों से आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए भी अच्छा समय है जो आपको हर तरह से मदद कर सकता है. किसी अच्छे निवेश के बारे में सोचेंगे तो ऐसे अच्छे मौके भी आपको मिलते चले जाएंगे.
▪️क्या न करें –किसी गलतफहमी के चलते किसी मतभेद को बढ़ावा न देते चले जाएं. वैसे भी यह समय ऐसा है जिसमें लोगों की ओर से आपके प्रति नाराजगियां बनी रह सकती हैं खासकर किसी प्यार के रिश्ते के प्रति लापरवाही बरतना ठीक नहीं.
🚩वृषभ (Taurus) –नुकसान भरी परिस्थिती इसलिए है क्योंकि न तो उस नुकसान को समझ पा रहे हैं न ही उसे संभालने के लिए कोई सार्थक प्रयास कर रहे हैं, यही वजह है कि आपने अपने लिए बहुत सारी मुश्किलें बढ़ा रखी हैं जिन्हें दूर तो करना ही पड़ेगा.
▪️क्या करें –किसी ओर की वजह से आपकी जिन्दगी में मुश्किलें आ जाएं तो वो एक बात है पर आपकी ही गलतियों से आप अपनी मुश्किलों को बढ़ाते चले जाएं तो पहले से सचेत होने की जरूरत है पर इस बात को भी याद रखें कि किसी परेशानी के दौर से निकलने के लिए थोड़ा सा समय तो लगता ही है जिसके लिए धैर्य भी रखना ही पड़ता है.
▪️क्या न करें –हर चीज में इतनी भी ज्यादा गलतियां निकालने की कोशिश न करें कि सबकुछ आपके लिए बिखरता चला जाए. वैसे भी हर छोटी चीज को परेशानी मानते चले जाना भी ठीक नहीं है.
▪️उपाय –वृषभ राशी वालों के लिए खास उपाय यह है जी कि आने वाले 4 मंगलवार को किसी भी मन्दिर या पूजा स्थल पर जाएं. अपने मन में विनम्रता बनाए रखने के लिए और परिस्थितियों को कबूल करने के लिए यह आसान सा उपाय आपकी मदद जरूर करेगा.
🚩मिथुन (Gemini) –अगर इच्छा शक्ति हो तो किसी भी तरह की परेशानी को संभाला जा सकता है और इस समय किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपकी इच्छा इस रूप से बन रही है जिसे आप भलीभाँति समझना भी चाह रहे हैं और संभालना भी चाह रहे हैं. यह आपकी अच्छाई है कि आप अपनी कोशिशों से लोगों से जुड़ सकते हैं.
▪️क्या करें –किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने का समय है. रिश्तों को समझना और संभालना कभी-कभी कठिन होता है फिर भी अपना समर्पण बनाए रखने से किसी भी रिश्ते को संभाला जा सकता है, ऐसा ही कहते हैं आपके तारे.
▪️क्या न करें –अपनी कोशिशों से अपनी अच्छाई जरूर बनाए रखें पर अपने मन में किसी भी तरह का अविश्वास न आने दें. किसी भी विचार को लेके अगर आपके मन में भरोसा नहीं जगेगा तो फिर उस प्रयास से भी कोई लाभ होने वाला नहीं है.
🚩कर्क (Cancer) –कामकाज की स्थिरता बनी रहे तो जिन्दगी में सुख और सुकून भी बना रहता है. आपके लिए कामकाज की स्थिरता तो बनी हुई है पर रिश्तों को लेके चुनौतियां फिर भी साथ ही साथ चल रही हैं जिन्हें ध्यानपूर्वक संभालना होगा. आप अपनों की मदद से और सलाह से जिन्दगी में आगे चलना चाह रहे हैं पर कुछ न कुछ ऐसा होता चला जा रहा है जो आपके मतभेद को बनाए हुए है.
▪️क्या करें –जिन्दगी में तकलीफ तब होती है जब आपकी उम्मीदें पूरी होने में कोई न कोई कमी रह जाए. यह समय ही कुछ ऐसा है जिसमें लोगों से ज्यादा उम्मीद लगाते चले जाने से भी बचना होगा. लोगों से तालमेल बनाए रखने के लिए अपने अन्दर बहुत सारी विनम्रता तो लानी ही पड़ेगी. घर-परिवार में और शादीशुदा जीवन में लोगों के विचारों को भी अहमियत देने की जरूरत पड़ेगी.
▪️क्या न करें –लोगों के करीब आने का जो भी मौका मिल रहा है उसे हाथ से न जाने दें इसलिए किसी पुरानी बात को लेके आप परेशान न होते चले जाएं. किसी अच्छे मौके को हाथ से गंवाके बाद में पछताने से कोई लाभ होने वाला नहीं.
🚩सिंह (Leo)–भाग्यशाली समय इसलिए है क्योंकि आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. कुछ सीखने का और समझने का भी मौका है और बहुत कुछ करने का भी मौका है आपके सामने जिसकी वजह अपनी एकाग्रता को बढ़ाया जा सकता है.
▪️क्या करें –कामकाज से जुड़े प्रदर्शन को सुधारने का प्रयास करना होगा जिसके अच्छे नतीजे भी आपको जरूर मिलेंगे. अपनी आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के लिए आपके सामने कई तरह के अच्छे विकल्प खुलते चले जाएंगे.
▪️क्या न करें –अपने फैसले भावुकता से बिल्कुल न करें. किसी भी तरह की जल्दबाजी दिखाने से भी नुकसान हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है इसलिए ऐसा कुछ न होने दें जो आपकी अच्छी भली स्थिरता को किसी भी वजह से कम करता चला जाए.
🚩कन्या (Virgo)–आपकी अपनी मेहनत से तो लाभ हो ही रहा है लेकिन अचानक लाभ के भी कई तरह के मौके आपके सामने बनते चले जाएंगे. अपनी आमदनी को बचत में लगाया जा सकता है और अपनी बचत को किसी अच्छे निवेश में भी लगाने का सोचा जा सकता है, यही वजह है कि जिन्दगी का तालमेल हर रूप से आपके लिए बना हुआ है.
▪️क्या करें –अपनी अच्छाई को लोगों पर जाहिर करने का समय है. हर कीमत पर घर-परिवार की खुशियों को बनाए रखने से आपके पैसे से जुड़े फैसले सही होते चले जाएं, ऐसा बहुत हद तक संभव है.
▪️क्या न करें –कामकाज को लेके जो भी विचार बन रहे हैं उसके बारे में जरूर सोचें पर यह समय ऐसा है जिसमें कोई आसान रास्ता ढूंढ़ने की कोशिश न करें. मुश्किल रास्ते पर चलने से अपनी उपलब्धियों को बढ़ावा दिया जा सकता है और ऐसे अच्छे समय भी रोज-रोज नहीं मिला करते.
🚩तुला (Libra)–लोग आपकी हर तरह से मदद कर रहे हैं और इसी वजह से आप नई उमंग के साथ कुछ बेहतर भी करना चाह रहे हैं पर किसी भी घबराहट को लेके अपने मन को उचाट करते चले जाने से बचना होगा. मेहनत करने का रास्ता आसान नहीं होता पर मेहनत करने से प्राप्त बहुत कुछ किया जा सकता है.
▪️क्या करें –अपने दम पे बहुत कुछ करने का और बहुत कुछ पा लेने का समय है. कामकाज से लगातार लाभ बना हुआ है पर आपके प्रदर्शन में भी बढ़ोत्तरी हो रही है इसलिए अपने भरोसे को जगाए का भी समय है.
▪️क्या न करें –रोजमर्रा की मुश्किलों को संभालने की कोशिश करें और उसके लिए लोगों से भी तालमेल बनाए रखें पर किसी ऐसे रास्ते पर न चलें जो रास्ता पहले से ही धुंधला नजर आ रहा है क्योंकि ऐसा करने से आप अंजाने में अपने नुकसान को बढ़ाते चले जाएंगेऔर इस समय वही ठीक नहीं.
🚩वृश्चिक (Scorpio) –भाग्यशाली समय है जो आपके हालात को आर्थिक सुख समृद्धि के रूप में बेहतर कर सकता है पर यह समय लापरवाही का भी है क्योंकि आप जरूरत से ज्यादा ही उदारवादी होते चले जा रहे हैं, यही वजह है कि आपके खर्चे बढ़े हुए हैं.
▪️क्या करें –अपनी कोशिशों को इस रूप से लगाना होगा कि आप अपनी बचत को बढ़ा सकें और हालात भी इस दिशा में आपकी हर तरह से मदद करते चले जाएंगे, ऐसे ही किसी दौर में लापरवाही की वजह से अपना नुकसान करते चले जाने से भी बचना होगा.
▪️क्या न करें –रोजमर्रा की चुनौतियों को अपनी गलतियों की वजह से न बढ़ाते चले जाएं इसलिए इस बात को समझ लें कि यह समय अच्छा होने के बावजूद आपसे बहुत कुछ कहना चाह रहा है. अपनी गलतियों को किसी भी वजह से दोहराते चले जाना भी ठीक नहीं है.
🚩धनु (Sagittarius) –कामकाज में मन लगाना होगा ताकि जिन्दगी की स्थिरता बनी रहे और कामकाज से नियमित रूप से लाभ भी बना रहे. आपके खर्चे बढ़ते चले जा रहे हैं और उन्हें पूरा करने के लिए भी कामकाज से निरन्तर लाभ का बने रहना बहुत जरूरी है.
▪️क्या करें –कई तरह के अच्छे विकल्प आपके सामने हो सकते हैं पर फिलहाल किसी भी तरह के बदलाव से बचना होगा. कई बार ऐसा समय बनता है जिसमें हालात के पूरी तरह से उभर जाने के लिए वक्त देना पड़ता है और इस समय वो ही जरूरी है.
▪️क्या न करें –लोगों के कहने में आके कोई ऐसा कदम न उठाएं जो आपके जिन्दगी के दबाव को बढ़ा रहे हैं इसलिए कोई ऐसा परिवर्तन भी न करें जिसके चलते आपकी जिन्दगी की अस्थिरता बढ़ जाए.
▪️उपाय –धनु राशी वालों के लिए खास उपाय यह है जी कि आने वाले 1 सप्ताह तक हर रोज किसी शिव मन्दिर में जाएं और थोड़ा समय व्यतीत कर लें. कई बार अपने मन की बैचेनी को थामने के लिए भी मन में शांति बनाए रखना बहुत जरूरी हो जाता है.
🚩मकर (Capricorn) –हालात हर तरह से मददगार हैं और लोग भी आपकी सहायता करना चाह रहे हैं, इसी का अच्छा असर यह है कि लोगों से तालमेल बनाए रखने का अच्छा मौका बना हुआ है.
▪️क्या करें –कई तरह के बड़े बदलाव का विचार हो सकता है आपके मन लेकिन फिलहाल थम जाने की जरूरत है क्योंकि दबाव बढ़ रहे हैं इसलिए किसी न किसी तरह की गलती हो जाने का अंदेशा है जिससे बचना होगा.
▪️क्या न करें–पैसे के लेन-देन में किसी भी तरह की जल्दबाजी न दिखाएं क्योंकि काम या कारोबार में पैसा लगता चला जाए, ऐसा हो सकता है और हो सकता है उसी अनुपात में उसका फल न मिला पाए.
🚩कुंभ (Aquarius) –मुश्किलें भी हैं और मानसिक चिंताएं भी हैं इसलिए व्यर्थ में अपने मन को भटकाते चले जाना भी ठीक नहीं. जिन्दगी की बहुत सारी चीजों को सहनशीलता से भी संभाला जा सकता है.
▪️क्या करें –लाभ कमाने के लिए कई तरह के अच्छे विकल्प हैं आपके सामने पर अपनी मेहनत से अपने कामकाज की स्थिति को सुधारा जा सकता है, लोगों की भी अच्छी भूमिका बनी हुई है और यह सारी चीजें आपको मदद कर रही हैं.
▪️क्या न करें –अपनी कार्यक्षमताओं को किसी कमी की नजर से न देखें और इसलिए अपनी जिन्दगी की चुनौतियों को व्यर्थ में आप बढ़ाते न चले जाएं. यह सच्चाई है कि हम सबके लिए चुनौतियां बनी रहती हैं लेकिन ऐसे में अपने मन को उचाट करते चले जाना ठीक नहीं.
🚩मीन (Pisces) –किसी प्यार के रिश्ते की ओर आपका झुकाव बहुत है पर रिश्तों को संभाले रखना इस समय बहुत कठिन है इसलिए किसी भी तरह का ऐसा विचार बनाते चले जाने से बचना होगा.
▪️क्या करें –कामकाज की स्थिति ऐसी है जिसे संभाले रखना बहुत जरूरी है. कई तरह के परिवर्तन के विचार आएंगे आपके मन में जो आपके मन को भटकाएंगे, ऐसे में ही अपने मन में धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी होता है. क्योंकि कारोबार में ज्यादा पैसा लग सकता है इसलिए कारोबार की स्थिति को और अपने पैसे को संभाले रखना भी बहुत जरूरी है.
Comments
Post a Comment