Skip to main content

शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ

▶️शनि की पीड़ा से मुक्ति के अकसर लिए दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करने का परामर्श दिया जाता है.
▪️यदि इस शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ भी किया जाए तो अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है.
▪️यहाँ स्तवन का तात्पर्य – अत्यन्त विनम्र भाव से पूरी तरह समर्पित होकर शनि देव की स्तुति करना है.
▪️शनि स्तोत्र और शनि स्तवन के पाठ से व्यक्ति को जीवन में कभी दुबारा शनि द्वारा कष्ट नहीं मिलता.
▶️विनियोग :
▪️ऊँ अस्य श्रीशनैश्चरस्तोत्रमंत्रस्य दशरथऋषि: । त्रिष्टुप् छन्द: श्रीशनैश्चरो देवता शनैश्चरप्रीत्यर्थे पाठे विनियोग: ।
🔸व्यक्ति को अपने दाएँ हाथ में जल लेकर विनियोग करना चाहिए और इसके बाद शनि महाराज का ध्यान करते हुए शनि स्तवन का पाठ आरंभ करना चाहिए.
▶️दशरथ उवाच
▪️कोणोSन्तको रौद्रायमोSथ बभ्रु: कृष्ण: शनि: पिंगलमन्दसौरी:
▪️नित्यं स्मृतो यो हरते च पीडां तस्मै नम: श्रीरविनन्दनाय ।।1।।
🔸अर्थ – दशरथ जी ने कहा – कोण: अन्तक:, रौद्रयम:, बभ्रु:, कृष्णशनि, पिंगल:, मन्द:, सौरि:, इन नामो का नित्य स्मरण करने ससे जो पीड़ा का नाश करता है उस शनिदेव को नमस्कार है.
▪️सुराSसुरा: किं पुरुषोरगेन्द्रा गन्धर्व विद्याधरपन्नगाश्च ।
▪️पीड्यन्ति सर्वे विषमस्थितेन तस्मै नम: श्रीरविनन्दनाय ।।2।।
🔸अर्थ – देवता, असुर, किन्नर, उरगेन्द्र(सर्पराज), गन्धर्व, विद्याधर, पन्नम – ये सभी जिस शनि के विपरीत होने पर पीड़ित होते हैं ऎसे शनि को नमस्कार है.
▪️नरानरेन्द्रा: पश्वो मृगेन्द्रा वन्याश्च ये कीटपतंगभृंगा: ।

▪️पीड्यन्ति सर्वे विषमस्थितेन तस्मै नम: श्रीरविनन्दनाय ।।3।
🔸अर्थ – राजा, मनुष्य, सिंह, पशु और जो भी वनचर हैं, इनके अतिरिक्त कीड़े, पतंगे, भौंरे ये सभी जिस शनि के विपरीत होने पर पीड़ित होते हैं, ऎसे शनिदेव को नमस्कार है.
▪️देशाश्च दुर्गाणि वनानि यत्र सेनानीवेशा: पुरपत्तनानि ।

▪️पीड्यन्ति सर्वे विषमस्थितेन तस्मै नम: श्रीरविनन्दनाय ।।4।
🔸अर्थ – देश, किले, वन, सेनाएँ, नगर, महानगर भी जिस शनि केव विपरीत होने पर पीड़ित होते हैं, ऎसे शनिदेव को नमस्कार है.
▪️तिलैर्यवैर्मार्षगुडान्नदानैलोर्हेन नीलाम्बरदानतो वा ।

▪️प्रीणाति मन्त्रैर्निजवासरे च तस्मै नम: श्रीरविनन्दनाय ।।5।।
▶️अर्थ – तिल, जौ, उड़द, गुड़, अन्न, लोहा, नीले वस्त्र के दान और शनिवार के दिन अपने स्तोत्र के पाठ से जो प्रसन्न होता है, उस शनि को नमस्कार है.
▪️प्रयागकूले यमुना तटे च सरस्वती पुण्य जले गुहायाम्।

▪️यो योगिनां ध्यानगतोSपि सूक्ष्मस्तस्मै नम: श्रीरविनन्दनाय ।।6।।
🔸अर्थ – प्रयाग में, यमुना तट में, सरस्वती के पवित्र जल में या गुहा में जो योगियों के ध्यान में गया हुआ सूक्ष्मरूपधारी शनि है, उसको नमस्कार है.
▪️अन्य प्रदेशात्स्वगृहं प्रविष्टस्तदीयवारे स नर: सुखी स्यात्।

▪️गृहाद्गतो यो न पुन: प्रयाति तस्मै नम: श्रीरविनन्दनाय ।।7।
🔸अर्थ – दूसरे स्थान से यात्रा करके शनिवार के दिन अपने घर में जो प्रवेश करता है, वह सुखी होता है और जो अपने घर से बाहर जाता है वह शनि के प्रभाव से पुन: लौटकर नहीं आता है, ऎसे शनिदेव को नमस्कार है.
▪️स्रष्टा स्वयं भूर्भुवनत्रयस्य त्राता हरीशो हरते पिनाकी ।
▪️एकस्त्रिधा ऋग्यजु: साममूर्तिस्तस्मै नम: श्रीरविनन्दनाय ।।8।\
🔸अर्थ – यह शनि स्वयम्भू हैं, तीनों लोकों के स्रष्टा(सृष्टिकर्ता) और रक्षक हैं, विनाशक हैं तथा धनुषधारी हैं. एक होने पर भी ऋगु:, यजु: तथा साममूर्ति हैं, ऎसे सूर्यपुत्र के लिए नमस्कार है.
▪️शन्यष्टकं य: प्रयत: प्रभाते नित्यं सुपुत्रै पशुबान्धवैश्च।
▪️पठेत्तु सौख्यं भुवि भौगयुक्त: प्राप्नोति निर्वाणपदं तदन्ते ।।9।।
🔸अर्थ – शनि के इन आठ श्लोकों को जो अपने पुत्र, पत्नी, पशु और बान्धवों के साथ प्रतिदिन पढ़ता है, वह इस लोक में सुखभोग प्राप्त कर अन्त  में मोक्ष प्राप्त करता है.
▪️कोणस्थ: पिंगलो बभ्रु: कृष्णो: रौद्रोSन्तको यम: ।

▪️सौरि: शनैश्चरो मन्द: पिप्पलादेन संस्तुत: ।।10।।
▪️एतानि दश नामनि प्रातरुत्थाय य: पठेत्।

▪️श्नैश्चरकृता पीडा न कदाचि विष्यति ।।11।।
🔸1)कोणस्थ:, 2) पिंगल:, 3)बभ्रु:, 4)कृष्ण:, 5) रौद्रान्तक:, 6)यम:, 7) सौरे:, 8) शनैश्चर:, 9) यम:, 10)पिप्पलादेन संस्तुत: ।
▪️उपरोक्त लिखे शनि के दस नामों का प्रात:काल पाठ करने से शनि संबंधित कभी कोई कष्ट नहीं होता है और नि:संदेह शनि देव की कृपा सदा बनी रहती है. जिन लोगों पर शनि कृपा है या नहीं है, सभी को इसका पाठ करना चाहिए.

Comments

Popular posts from this blog

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण   ✨✨✨✨✨✨✨✨ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को कर्ज का कारक ग्रह माना जाता है। 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से ▪️ शास्त्रों के अनुसार मंगलवार को कर्ज लेना निषेध माना गया है। वहीं  बुधवार को कर्ज देना अशुभ है क्योंकि बुधवार को दिया गया कर्ज कभी नही मिलता। ▪️मंगलवार को कर्ज लेने वाला जीवनभर कर्ज नहीं चुका पाता तथा उस व्यक्ति की संतान भी इस वजह परेशानियां उठाती हैं। 📌जन्म कुंडली के छठे भाव से रोग, ऋण, शत्रु, ननिहाल पक्ष, दुर्घटना का अध्ययन किया जाता है|  📌ऋणग्रस्तता के लिए इस भाव के आलावा दूसरा भाव जो धन का है, दशम-भाव जो कर्म व रोजगार का है, एकादश भाव जो आय का है एवं द्वादश भाव जो व्यय भाव है, का भी अध्ययन किया जाता है|  📌इसके आलावा ऋण के लिए कुंडली में मौजूद कुछ योग जैसे सर्प दोष व वास्तु दोष भी इसके कारण बनते हैं| इस भाव के कारक ग्रह शनि व मंगल हैं| 📌दूसरे भाव का स्वामी बुध यदि गुरु के साथ अष्टम भाव में हो तो यह योग बनता है| जातक पिता के कमाए धन से आधा जीवन काटता है या फिर ऋण लेकर अपना जीवन यापन करता है| 📌सूर्य लग्न में शनि के ...

जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।

▶️जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है 📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से 🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।  🔸कहते हैं कि राकेश आपका ठीक चल रहा हो तो आपके जीवन में कभी किसी बात की कोई कमी नहीं रहेगी और दौलत-शोहरत आपको घेरे रहेगी।  🔸कई बार ना चाहते हुए भी हम इन ग्रहों को साध नहीं पाते और परेशानी में फंसने लगते हैं।  🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️कुछ सरल उपायों से ऐसे साधें इन #दबंग ग्रहों को- 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️राहु ग्रह को इस तरह मनाएं 🔸यदि व्यक्ति अपने शरीर के अंदर किसी भी प्रकार की गंदगी पाले रखता है तो उसके ऊपर काली छाया मंडराने लगती है अर्थात राहु के फेर में व्यक्ति के साथ अचानक होने वाली घटनाएं बढ़ जाती है।  🔸घटना-दुर्घटनाएं, होनी-अनहोनी और कल्पना-विचार की जगह भय और कुविचार जगह बना लेते हैं।  🔸राहु के अच्छा होने से व्यक्ति में श्रेष्ठ साहित्यकार, दार्शनिक, वैज्ञानिक या फिर रहस्यमय विद्याओं के गुणों का विकास होता है।  🔸इसका दूसरा पक्ष यह कि इसके अच्छे होने से राजयोग भी फलित हो सकता है।  🔸आमतौर पर पुलिस ...