Skip to main content

महादशा में गोचर का प्रभाव📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से

🔻ज्योतिषशास्त्र के नियमानुसार नौ ग्रहों की अपनी अपनी महादशा होती है और सभी मनुष्य को अपने जीवन में सिर्फ सात महादशाओं को भोगना पड़ता है . सभी ग्रहों की दशाओं का एक निश्चित समय होता है  
 
✍️ #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से

🔸जैसे सूर्य 6 वर्ष, चन्द्र 10 वर्ष, मंगल 7 वर्ष, राहु 18 वर्ष, गुरू16 वर्ष, शनि19 वर्ष, बुध, 17 वर्ष, केतु 7 वर्ष और शुक्र 20 वर्ष.यह विंशोत्तरी दशा के अन्तर्गत ग्रहों की कालावधि है.

🔸व्यक्ति का जन्म जिस महादशा में होता है उससे अगले क्रम में महादशाओं को गिना जाता है.षष्टम, अष्टम एवं द्वादश भाव के स्वामी के साथ जो ग्रह उपस्थित होते हैं एवं जो ग्रह कुण्डली) में इन भावों में वर्तमान होते हैं उनकी दशा अन्तर्दशा में शुभ फल नही मिलता है.जो ग्रह केन्द एवं त्रिकोण स्थान  में होते हैं उनकी महादशा एवं अन्तर्दशा में शुभ फल प्राप्त होता है.

🔸महादशा एवं अन्तर्दशा  में फल के संदर्भ में ज्योतिषशास्त्र यह भी कहता है कि जब शुभ ग्रहों की महादशा चलती है उस समय शुभ ग्रहों की अन्तर्दशा में शुभ परिणाम मिलता है जबकि अशुभ ग्रह की अन्तर्दशा अशुभ फल दे की महादशा के दौरान पाप ग्रह की अन्तर्दशा शुभ फलदायक होती है साथ ही इसमें शुभ ग्रह की अन्तर्दशा भी शुभ फल देती है.

🔸महादशा और अन्तर्दशा में ग्रह लग्न के मित्रहों तो मिलने वाला परिणाम शुभ होता है. इसके विपरीत जिन ग्रहों की महादशा और अन्तर्दशा चल रही है वह अगर लग्नेश के शत्रु ग्रह हैं तो वह आपको अशुभ फल देंगे.महादशा और अन्तर्दशा के स्वामी में से एक मित्र हों और दूसरे शत्रु तो परिणाम मिलाजुला रहेगा यानी यह महादशा आपके लिए सम रहेगा न तो इसमे विशेष शुभ फल मिलेंगे और न ही अशुभ.गोचर में जब लग्नेश के शत्रु ग्रहों की महादशा और अन्तर्दशा होती है तब व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित होता है.इस स्थिति के होने पर रोजी रोजगार एवं नौकरी में अथल पुथल मच जाती है.
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=550855472371118&id=100023400103598

Comments

Popular posts from this blog

शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ

▶️शनि की पीड़ा से मुक्ति के अकसर लिए दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करने का परामर्श दिया जाता है. ▪️यदि इस शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ भी किया जाए तो अत्यंत लाभक...

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण   ✨✨✨✨✨✨✨✨ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को कर्ज का कारक ग्रह माना जाता है। 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से ▪️ शास्त्रों के अनुसार मंगलवार को कर्ज लेना निषेध माना गया है। वहीं  बुधवार को कर्ज देना अशुभ है क्योंकि बुधवार को दिया गया कर्ज कभी नही मिलता। ▪️मंगलवार को कर्ज लेने वाला जीवनभर कर्ज नहीं चुका पाता तथा उस व्यक्ति की संतान भी इस वजह परेशानियां उठाती हैं। 📌जन्म कुंडली के छठे भाव से रोग, ऋण, शत्रु, ननिहाल पक्ष, दुर्घटना का अध्ययन किया जाता है|  📌ऋणग्रस्तता के लिए इस भाव के आलावा दूसरा भाव जो धन का है, दशम-भाव जो कर्म व रोजगार का है, एकादश भाव जो आय का है एवं द्वादश भाव जो व्यय भाव है, का भी अध्ययन किया जाता है|  📌इसके आलावा ऋण के लिए कुंडली में मौजूद कुछ योग जैसे सर्प दोष व वास्तु दोष भी इसके कारण बनते हैं| इस भाव के कारक ग्रह शनि व मंगल हैं| 📌दूसरे भाव का स्वामी बुध यदि गुरु के साथ अष्टम भाव में हो तो यह योग बनता है| जातक पिता के कमाए धन से आधा जीवन काटता है या फिर ऋण लेकर अपना जीवन यापन करता है| 📌सूर्य लग्न में शनि के ...

जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।

▶️जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है 📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से 🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।  🔸कहते हैं कि राकेश आपका ठीक चल रहा हो तो आपके जीवन में कभी किसी बात की कोई कमी नहीं रहेगी और दौलत-शोहरत आपको घेरे रहेगी।  🔸कई बार ना चाहते हुए भी हम इन ग्रहों को साध नहीं पाते और परेशानी में फंसने लगते हैं।  🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️कुछ सरल उपायों से ऐसे साधें इन #दबंग ग्रहों को- 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️राहु ग्रह को इस तरह मनाएं 🔸यदि व्यक्ति अपने शरीर के अंदर किसी भी प्रकार की गंदगी पाले रखता है तो उसके ऊपर काली छाया मंडराने लगती है अर्थात राहु के फेर में व्यक्ति के साथ अचानक होने वाली घटनाएं बढ़ जाती है।  🔸घटना-दुर्घटनाएं, होनी-अनहोनी और कल्पना-विचार की जगह भय और कुविचार जगह बना लेते हैं।  🔸राहु के अच्छा होने से व्यक्ति में श्रेष्ठ साहित्यकार, दार्शनिक, वैज्ञानिक या फिर रहस्यमय विद्याओं के गुणों का विकास होता है।  🔸इसका दूसरा पक्ष यह कि इसके अच्छे होने से राजयोग भी फलित हो सकता है।  🔸आमतौर पर पुलिस ...