Skip to main content

▶️एक कहानी भीलों की📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से

▶️एक कहानी भीलों की

📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से

🍁गंगा के बारे में भीलों की भी एक रोचक लोककथा है जो महाभारत की परम्‍परागत कथाओं से एकदम भिन्‍न है। 

🍁और मौखिक रूप से पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। भील जनजाति के लोग विभिन्‍न राज्‍यों    में निवास करते हैं, पर कहा जाता है कि वे मध्‍य भारत के मूल निवासी हैं।

🍁एक मेंढ़क था जो गंगा की तीर्थयात्रा पर निकला। 

🍁रास्‍ते में मवेशियों का एक झुण्‍ड उसके ऊपर से गुजर गया और इस तरह कुचले जाने से उसकी मौत हो गई। 

🍁उसने एक महिला के शरीर में प्रवेश कर उसके बेटे के रूप में जन्‍म लिया। फिर काम करने के लिए वह इन्‍द्र के पास चला गया। वहाँ उसने अच्‍छी तरह काम किया और अन्‍त में वहाँ से आगे जाने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की। 

🍁वेतन के रूप में उसे एक गाड़ी भरकर  सोना दिया गया।

🍁तब वो एक बार फिर गंगा की तीर्थयात्रा पर निकला। 

🍁रास्‍ते में एक बैल की मृत्‍यु हो गई तब उसने भगवान सूर्य से मदद के लिए गुहार लगाई। 

🍁भगवान ने मदद के बदले उससे आधी गाड़ी सोना माँगा।  उसके तैयार हो जाने पर सूर्य भगवान ने बैल को पुनर्जीवित कर दिया। 

🍁गंगा में डुबकी लगाकर उसने सारा सोना गंगा में विसर्जित कर दिया। 

🍁वापिस लौटने पर भगवान सूर्य ने उससे अपने हिस्‍से का सोना माँगा। 

🍁सोना देने में असमर्थ होने पर भगवान सूर्य ने उसे गीदड़ बना दिया।  

🍁गीदड़ बनकर वह गंगा के किनारे के जंगल में रहने लगा। 

🍁एक दिन खूबसूरत गंगा को देखकर उसने गंगा के सामने विवाह का प्रस्‍ताव रखा। दुस्‍साहस से हँसती हुई गंगा अपने वेग से बहती रही। अगली बार जब फिर उसने गंगा से यह बात कही तो गंगा ने उस पर पत्‍थर फेंका जिससे उसकी आँख में चोट लग गई। इससे नाराज गीदड़ ने गंगा का पीछा किया। 

🍁वो भागकर अपने गुरु सरसंकर के पीछे जाकर छिप गई। जैसे ही गीदड़ नज़र आया गुरु ने उसे जला दिया। गुरु ने उसकी राख गंगा को दी और उसे नदी में बहाने को कहा। जब गंगा ने राख नदी में बहाई तो राख से आवाज आई कि वो यह सब ऐसे कर रही है जैसे वह उसका पति हो।

🍁गंगा पाताल लौट गई लेकिन समय के साथ उसकी राख नदी किनारे साल के पेड़ के रूप में उगी और एक बार फिर वह गंगा से बोला कि वह उसकी पत्‍नी की तरह है क्‍योंकि वह उसे गले लगा सकता है। 

🍁प्रचण्‍ड गंगा ने उसे पानी से बाहर कर दिया।    दर्जनों साल तक वह पेड़ वहीं पड़ा रहा और सूख गया। एक दिन गुरु सरसंकर वहाँ से गुजरे और उन्‍होंने उस लकड़ी में आग लगा दी। जलाने पर उसमें से शांतनु निकलेवे गुरू के साथ-साथ चल दिए। 

🍁शांतनु ने धनुष और बाण तैयार किए और अंधाधुन्‍ध तरीके से पक्षियों और जानवरों को मारने लगे। गुरु ने शांतनु से ऐसा न करने का अनुरोध किया। उन्‍हें कहा कि यह पाप है। पर हठीले शांतनु ने कहा कि वो तब तक यह जारी रखेंगे जब तक गंगा उनसे विवाह नहीं कर लेतीं।गुरु ने गंगा को बुलाया और शांतुन से शादी करने के लिए कहा। 

🍁गंगा शांतनु से विवाह करने को तैयार हो गई मगर उन्‍होंने एक शर्त रखी। शर्त के अनुसार उनकी हर संतान को शांतनु गंगा में प्रवाहित कर आएँगे। शांतनु ने शर्त मान ली और इस तरह कई जन्‍मों की मुसीबतों और आजमाइशों के बाद आखिरकार शांतनु ने गंगा को पा ही लिया। वों बादलों के महल मे रहने लगे। 

🍁उनके तीन पुत्र हुए और तीनों ही बार शांतनु ने उन्‍हें खत्‍म कर दिया लेकिन जब एक राजकुमारी ने जन्‍म लिया तो शांतनु ने उसे अपने किसी विश्‍वासपात्र के पास छोड़ दिया। जब गंगा ने शांतनु से पूछा तो उन्‍होंने झूठ बोल दिया। गंगा इस बात से बेहद परेशान हुईं। अपनी तीन तालियों से उन्‍होंने तीनों राजकुमारों को वहाँ उपस्थित कर दिया लेकिन वह राजकुमारी वहाँ उपस्थित नहीं हुई। 

🍁शांतनु के इस झूठ के कारण गंगा ने अपनी शादी तोड़ दी और शांतनु को छोड़ दिया।

Comments

Popular posts from this blog

शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ

▶️शनि की पीड़ा से मुक्ति के अकसर लिए दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करने का परामर्श दिया जाता है. ▪️यदि इस शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ भी किया जाए तो अत्यंत लाभक...

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण   ✨✨✨✨✨✨✨✨ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को कर्ज का कारक ग्रह माना जाता है। 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से ▪️ शास्त्रों के अनुसार मंगलवार को कर्ज लेना निषेध माना गया है। वहीं  बुधवार को कर्ज देना अशुभ है क्योंकि बुधवार को दिया गया कर्ज कभी नही मिलता। ▪️मंगलवार को कर्ज लेने वाला जीवनभर कर्ज नहीं चुका पाता तथा उस व्यक्ति की संतान भी इस वजह परेशानियां उठाती हैं। 📌जन्म कुंडली के छठे भाव से रोग, ऋण, शत्रु, ननिहाल पक्ष, दुर्घटना का अध्ययन किया जाता है|  📌ऋणग्रस्तता के लिए इस भाव के आलावा दूसरा भाव जो धन का है, दशम-भाव जो कर्म व रोजगार का है, एकादश भाव जो आय का है एवं द्वादश भाव जो व्यय भाव है, का भी अध्ययन किया जाता है|  📌इसके आलावा ऋण के लिए कुंडली में मौजूद कुछ योग जैसे सर्प दोष व वास्तु दोष भी इसके कारण बनते हैं| इस भाव के कारक ग्रह शनि व मंगल हैं| 📌दूसरे भाव का स्वामी बुध यदि गुरु के साथ अष्टम भाव में हो तो यह योग बनता है| जातक पिता के कमाए धन से आधा जीवन काटता है या फिर ऋण लेकर अपना जीवन यापन करता है| 📌सूर्य लग्न में शनि के ...

जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।

▶️जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है 📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से 🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।  🔸कहते हैं कि राकेश आपका ठीक चल रहा हो तो आपके जीवन में कभी किसी बात की कोई कमी नहीं रहेगी और दौलत-शोहरत आपको घेरे रहेगी।  🔸कई बार ना चाहते हुए भी हम इन ग्रहों को साध नहीं पाते और परेशानी में फंसने लगते हैं।  🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️कुछ सरल उपायों से ऐसे साधें इन #दबंग ग्रहों को- 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️राहु ग्रह को इस तरह मनाएं 🔸यदि व्यक्ति अपने शरीर के अंदर किसी भी प्रकार की गंदगी पाले रखता है तो उसके ऊपर काली छाया मंडराने लगती है अर्थात राहु के फेर में व्यक्ति के साथ अचानक होने वाली घटनाएं बढ़ जाती है।  🔸घटना-दुर्घटनाएं, होनी-अनहोनी और कल्पना-विचार की जगह भय और कुविचार जगह बना लेते हैं।  🔸राहु के अच्छा होने से व्यक्ति में श्रेष्ठ साहित्यकार, दार्शनिक, वैज्ञानिक या फिर रहस्यमय विद्याओं के गुणों का विकास होता है।  🔸इसका दूसरा पक्ष यह कि इसके अच्छे होने से राजयोग भी फलित हो सकता है।  🔸आमतौर पर पुलिस ...