C #जिनका नाम ‘सी’ अक्षर से आरम्भ होता है, ऐसे जातक बड़ी विचित्र प्रकार की #मानसिक स्थिति वाले होते हैं। इनका मन किसी न किसी weयोजना से घिरा रहता है। ये दृढ़ संकल्पी, दूरदर्शी महत्त्वाकांक्षी विभिन्न मार्गों पर चलने वाले साहसी, दयालु एवं जिद्दी #स्वभाव के होते हैं। यदि यह किसी काम को करने की ठान लें तो करके ही दम लेते हैं। इसलिए इन्हें चाहिए कि यह सोच समझकर विचारपूर्वक किसी कार्य को शुरु करें तथा भावावेश में न कोई वचन दें न ही कोई बात करें। ऐसे व्यक्ति धुन के पक्के होते हैं। #जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसमें तल्लीनता से जुट जायेंगे तथा पूरा करके ही छोड़ेंगे। वादा निभाना ये जानते हैं। इनकी बात पत्थर की लकीर होती है, ये अन्तर्मुखी होते हैं। इनका मस्तिष्क निरन्तर #क्रियाशील रहता है, कोई न कोई योजना प्लान ये बनाते रहते हैं। ऐसे लोग #रहस्यवादी होते हैं तथा धीमी गति से कार्य करना पसंद करते हैं। इन पर सोहबत का असर शीघ्र पड़ता है तथा अपने आपको परिस्थिति के अनुसार परिर्वितत भी कर लेते हैं। ऐसे व्यक्ति बहुरंगी एवं अनेक प्रकार के कार्यों में हाथ डालने वाले होते हैं। साहस इनमें कूट-कूट कर भरा होता है। ऐसे जातक अपूर्व महत्त्वाकांक्षी एवं कुछ गर्म—स्वभाव के होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने पेट में कोई भी रहस्य छिपाकर नहीं रख सकते। ऐसे व्यक्ति धैर्यशाली होते हैं तथा कठिनाई के क्षणों में विचलित नहीं होते। इस नामाक्षर वाले व्यक्ति अपने ऊपर किए गए उपकार को कभी नहीं भूलते। ये अंतर्मुखी होते हैं। ऐसे लोग दूसरों की बातों पर विश्वास नहीं करते। अपने क्रोध एवं मनोभावों को दूसरे पर प्रकट नहीं होने देते। अंदर—ही—अंदर योजना बनाते हैं।
#ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी
Comments
Post a Comment