▶️भारतवर्ष अनादिकाल से ज्ञान—विज्ञान की गवेषणा, अनुशीलन एवं अनुसन्धान की भूमि रहा है।
▪️विद्याओं की विभिन्न शाखाओं में भारतीय मनीषियों ऋषियों एवं अघ्येताओं ने जो कुछ किया, नि:सन्देह वह यहां की विचार—विमर्श एवं चिन्तन प्रधान मनोवृत्ति का द्योतक है।
🔹दर्शन
🔹व्याकरण
🔹साहित्य
🔹न्याय
🔹गणित
▪️ज्योतिष आदि सभी विद्याओं में भारतीयों का कृतित्व और व्यक्तित्व अपनी कुछ ऐसी विशेषताएं लिये हुए है जो अनेक दृष्टियों से असाधारण है।
▪️इसी गवेषणा के परिणम स्वरूप
▪️मंत्र
▪️यंत्र
▪️तंत्र साधनाओं का प्रस्फुटन हुआ।
▪️मंत्र शब्द दिवादि और तनादिगणीय तथा सम्मानार्थक ’मन् ’ धातु से ’ष्ट्रन’ (त्र) प्रत्यय लगकर बनता है जिनके व्यत्पत्ति लभ्य अर्थ भिन्न प्रकार से किये जा सकते हैं।
▪️मंत्र शब्द के गर्भ में मनन की परिव्याप्ति है।
▪️शब्द शब्द के मूल अक्षर और बीजाक्षर से मन्त्रात्मक विद्या का विकास हुआ जो अक्षरों में अन्तर्निहित अपरिसीम शक्ति का द्योतक है।
▪️दि० जैन परम्परा के अनुसार मन्त्र विद्या का सम्बन्ध अत्यन्त प्राचीन है तथा अङ्ग—पूर्व ज्ञान से जुड़ा हुआ है।
▪️सर्वज्ञभाषित, गणधरदेव द्वाारा ग्रंथित द्वादशांग में बारहवां अंग दृष्टिवाद है।
▪️उसके पांच विभाग हैं।
🔻परिकर्म
🔻सूत्र
🔻पूर्वानुयोग
🔻पूर्वगत
🔻तथा चूर्णिका।
▪️चौथे विभाग पूर्वगत में चौदह पूर्व आते हैं।
▪️चौदहपूर्वों मेंं दसवां विद्यानुप्रवाद पूर्व मुख्यत: मंत्रात्मक साधनों, सिद्धियों एवं उनके साधनों से संबद्ध है।
▪️वर्तमान में उपलब्ध विद्यानुवाद ग्रन्थ मंत्र यंत्र विद्या का महत्त्वपूर्ण ग्रन्थ है।
▪️इसके अलावा
🔻भैरवपद्मावतीकल्प
🔻ज्वाला—मालनीकल्प
🔻ऋषिमंडलकल्प भक्तामर कल्याणकल्पद्रुम
Comments
Post a Comment