Skip to main content

शुक्र ग्रह ओर रोग 📝ज्योतिषाचार्य डॉ हेमा गार्गी

➡️नमस्ते 

📌प्रणाम 

📌अभिनंदन 

📌बधाई 

▪️बात करते है शुक्र ग्रह ओर रोग की 

📝ज्योतिषाचार्य डॉ हेमा गार्गी

▪️शरीर की पुष्टता व स्वस्थता भी ग्रहों के प्रभाव से होती है तो शरीर को रोगी भी ग्रह ही बनाते है पर अलग अलग ग्रहों की अलग अलग रोग देने में अपनी भूमिका होती है।

▪️जो ग्रह शरीर के जिस अंग का कारक है वो ग्रह ही विपरीत स्थिति में शरीर को उस अंग या उस भाग पर रोग का प्रहार करवाता है।

▪️जहां तक #शुक्र_का_सवाल है यह शरीर मे गले,ठोड़ी व नसों पर विशेष प्रभाव डालता है।

▪️गले के रोग फिर वो बार बार सर्दी जुकाम से गले का संक्रमण ही क्यों न हो उसमे शुक्र की भूमिका होती है फिर वो #थाइरोइड भी शुक्र के दूषित होने का कारण होती है।

▪️आवाज में खराबी भी इसी वजह से होती है तथा नसों की समस्या में भी शुक्र का हाथ होता है वैसे यह बुध के अधिकार क्षेत्र में भी आता है।

▪️इसकी वजह से नसों में खिंचाव की समस्या भी होती है।

▪️इसके अलावा त्वचा के रोग भी शुक्र दे देता है। 

▪️महिलाओं के स्त्री सम्बंधित योन रोग का कारक भी शुक्र होता है।

▪️शुक्र ग्रह शुक्र अर्थात #वीर्य का कारक भी है इसलिए दाम्पत्य जीवन को भी सीधे तौर पर प्रभावित करता है।

▪️जिनका शुक्र दूषित है वे किसी भी रूप में अगर हीरे को धारण करते है तो विपरीत प्रभाव उनको भुगतने ही पड़ते है।

▪️दक्षिण पूर्व दिशा का यह कारक ग्रह है-इसकी शांति के लिए सफेद वस्तुओं का दान व माता लक्ष्मी की आराधना विशेष शुभ कही जाती है।

▪️अगर शुक्र अर्थात वीर्य सम्बंधित समस्या हो तो समझ लीजिए कि कुंडली मे शुक्र बहुत शुभ नही होगा

▪️ठीक इसी प्रकार त्वचा,नसों की समस्या हो तब भी कुंडली मे शुक्र को जांचना चाहिए।

▪️गले ठुडी की कोई समस्या हो तब भी उस वक्त शुक्र की स्थिति अच्छी नही की जा सकती।

Comments

Popular posts from this blog

शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ

▶️शनि की पीड़ा से मुक्ति के अकसर लिए दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करने का परामर्श दिया जाता है. ▪️यदि इस शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ भी किया जाए तो अत्यंत लाभक...

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण   ✨✨✨✨✨✨✨✨ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को कर्ज का कारक ग्रह माना जाता है। 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से ▪️ शास्त्रों के अनुसार मंगलवार को कर्ज लेना निषेध माना गया है। वहीं  बुधवार को कर्ज देना अशुभ है क्योंकि बुधवार को दिया गया कर्ज कभी नही मिलता। ▪️मंगलवार को कर्ज लेने वाला जीवनभर कर्ज नहीं चुका पाता तथा उस व्यक्ति की संतान भी इस वजह परेशानियां उठाती हैं। 📌जन्म कुंडली के छठे भाव से रोग, ऋण, शत्रु, ननिहाल पक्ष, दुर्घटना का अध्ययन किया जाता है|  📌ऋणग्रस्तता के लिए इस भाव के आलावा दूसरा भाव जो धन का है, दशम-भाव जो कर्म व रोजगार का है, एकादश भाव जो आय का है एवं द्वादश भाव जो व्यय भाव है, का भी अध्ययन किया जाता है|  📌इसके आलावा ऋण के लिए कुंडली में मौजूद कुछ योग जैसे सर्प दोष व वास्तु दोष भी इसके कारण बनते हैं| इस भाव के कारक ग्रह शनि व मंगल हैं| 📌दूसरे भाव का स्वामी बुध यदि गुरु के साथ अष्टम भाव में हो तो यह योग बनता है| जातक पिता के कमाए धन से आधा जीवन काटता है या फिर ऋण लेकर अपना जीवन यापन करता है| 📌सूर्य लग्न में शनि के ...

जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।

▶️जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है 📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से 🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।  🔸कहते हैं कि राकेश आपका ठीक चल रहा हो तो आपके जीवन में कभी किसी बात की कोई कमी नहीं रहेगी और दौलत-शोहरत आपको घेरे रहेगी।  🔸कई बार ना चाहते हुए भी हम इन ग्रहों को साध नहीं पाते और परेशानी में फंसने लगते हैं।  🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️कुछ सरल उपायों से ऐसे साधें इन #दबंग ग्रहों को- 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️राहु ग्रह को इस तरह मनाएं 🔸यदि व्यक्ति अपने शरीर के अंदर किसी भी प्रकार की गंदगी पाले रखता है तो उसके ऊपर काली छाया मंडराने लगती है अर्थात राहु के फेर में व्यक्ति के साथ अचानक होने वाली घटनाएं बढ़ जाती है।  🔸घटना-दुर्घटनाएं, होनी-अनहोनी और कल्पना-विचार की जगह भय और कुविचार जगह बना लेते हैं।  🔸राहु के अच्छा होने से व्यक्ति में श्रेष्ठ साहित्यकार, दार्शनिक, वैज्ञानिक या फिर रहस्यमय विद्याओं के गुणों का विकास होता है।  🔸इसका दूसरा पक्ष यह कि इसके अच्छे होने से राजयोग भी फलित हो सकता है।  🔸आमतौर पर पुलिस ...