🔻केवट, वाल्मीकि रामायण के पात्र हैं।
🔸जिन्होंने प्रभ श्रीराम, सीता और लक्ष्मण जी को नदी पार करवाई थी।
🔸अयोध्या कांड में केवट के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया है।
🔸कहते हैं सृष्टि के आरंभ में केवट का जन्म जब हुआ था, तब धरती जलमग्न थी।
🔸वह एक कछुए के रूप में जन्में थे। और उस रूप में वह श्रीहरि के अमिट भक्त थे।
🔸तब उस कछुए ने मोक्ष पाने की हार्दिक इच्छा के साथ विष्णु जी के अंगूठे के स्पर्श की असफल कोशिश की थी।
🔸इस घटना के बाद केवट ने अपने पूर्वजन्म यानी कछुए के रूप में कई वर्षों तक तप किया।
🔸और भगवान ने उसके तप को देखते हुए। केवट को मानव योनि दी। तब वह केवट के रूप में जन्मा, जिन्होंने प्रभु राम, सीता और लक्ष्मण को नदी पार करवाई थी।
▶️ऐसे हुई थी केवट से भेंट
🔸पौराणिक शोधकर्ताओं का मानना है कि सबसे पहले प्रभु श्रीराम तमसा नदी पहुंचे थे। जो अयोध्या से 20 किमी दूर है।
🔸इसके बाद उन्होंने गोमती नदी पार की और प्रयागराज(इलाहाबाद) से 20-22 किलोमीटर दूर वेश्रृंगवेरपुर पहुंचे थे जो निषादराज गुह का राज्य था। यहीं पर गंगा के तट पर उन्होंने केवट से गंगा पार करने को कहा था।
🔸सूत्र
Comments
Post a Comment