Skip to main content

#क्या_हमारा_मकान_बनेगा ?▪️तोहः आज में इस लेख के माध्यम से में इस विषय को छूना चाहूंगी...📝ज्योतिषाचार्य डॉ हेमा गार्गी की कलम से▪️( वैदिक ज्योतिषाचार्य एवं विश्लेषक )📳 8130330726


➡️नमस्कार अभिनंदन बधाई 

▪️मित्रों 

▪️ #रोटी_कपड़ा_और_मकान 

▪️यह तीनों सबकी प्रथम जरूरत होती है.....

▪️पूरी जिंदगी लग जाती है इनके पीछे #भागते_भागते 

▪️किसी को सफलता मिलती है किसी को निराशा ....

▪️मित्रों , आजतक के 15 साल के सफर में बहुतेरे बार लोगों ने मुझ से यह प्रश्न किया है कि....

▪️ #क्या_हमारा_मकान_बनेगा ?

▪️तोहः आज में इस लेख के माध्यम से में इस विषय को छूना चाहूंगी...

📝ज्योतिषाचार्य डॉ हेमा गार्गी की कलम से
▪️( वैदिक ज्योतिषाचार्य एवं विश्लेषक )
📳 8130330726

▪️भाग्य में भवन निर्माण की संभावना है या नहीं इसकी जानकारी जन्मकुण्डली से मिल सकती है। 
जैसे-

▪️भूमि का ग्रह #मंगल है। 

▪️जन्मकुण्डली का चौथा भाव भूमि व भवन का है। 

▪️इसके स्वामी (चतुर्थेश) का केंद्र त्रिकोण में होना उत्तम भवन प्राप्ति का योग दर्शाता है। 

..........

➡️जन्म कुण्डली के चौथे भाव का स्वामी(चतुर्थेश) किसी शुभ ग्रह के साथ युति करके 1,4,5,7,9, 10 वें भाव में हो तो ऐसे व्यक्ति को #स्वश्रम से निर्मित भवन प्राप्त होता है। 

..........

➡️जन्म कुण्डली के चौथे भाव का स्वामी (चतुर्थेश) एवं लग्न का स्वामी(लग्नेश) चौथे भाव में हो तो ऐसे व्यक्ति को अचानक निर्मित भवन की प्राप्ति होती है.

..........

➡️जन्म कुण्डली के तीसरे भाव का स्वामी या तृतीय भाव का कारक मंगल चौथे भाव के स्वामी के साथ स्थित हो तो ऐसे व्यक्ति को भाई से भूमि या भवन मिलता है।

..........

➡️जन्म कुण्डली में शुक्र चौथे भाव में और चौथे भाव का स्वामी सातवें भाव में स्थित हो और दोनों परस्पर मित्र हों तो ऐसे जातक को स्त्री के द्वारा भूमि प्राप्त होती है। 

..........

➡️जन्म कुण्डली के चौथे भाव का स्वामी व दसवें भाव का स्वामी एक साथ युति करके शनि एवं मंगल के साथ हो तो ऐसे व्यक्ति के पास कई भवन होते हैं। 

..........

➡️पहले व सातवें भाव का स्वामी पहले (लग्न) भाव में हो तथा चौथे भाव पर शुभ ग्रहों की दृष्टि हो तो व्यक्ति को बिना प्रयास के भवन प्राप्त होता है।

Comments

Popular posts from this blog

शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ

▶️शनि की पीड़ा से मुक्ति के अकसर लिए दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करने का परामर्श दिया जाता है. ▪️यदि इस शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ भी किया जाए तो अत्यंत लाभक...

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण   ✨✨✨✨✨✨✨✨ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को कर्ज का कारक ग्रह माना जाता है। 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से ▪️ शास्त्रों के अनुसार मंगलवार को कर्ज लेना निषेध माना गया है। वहीं  बुधवार को कर्ज देना अशुभ है क्योंकि बुधवार को दिया गया कर्ज कभी नही मिलता। ▪️मंगलवार को कर्ज लेने वाला जीवनभर कर्ज नहीं चुका पाता तथा उस व्यक्ति की संतान भी इस वजह परेशानियां उठाती हैं। 📌जन्म कुंडली के छठे भाव से रोग, ऋण, शत्रु, ननिहाल पक्ष, दुर्घटना का अध्ययन किया जाता है|  📌ऋणग्रस्तता के लिए इस भाव के आलावा दूसरा भाव जो धन का है, दशम-भाव जो कर्म व रोजगार का है, एकादश भाव जो आय का है एवं द्वादश भाव जो व्यय भाव है, का भी अध्ययन किया जाता है|  📌इसके आलावा ऋण के लिए कुंडली में मौजूद कुछ योग जैसे सर्प दोष व वास्तु दोष भी इसके कारण बनते हैं| इस भाव के कारक ग्रह शनि व मंगल हैं| 📌दूसरे भाव का स्वामी बुध यदि गुरु के साथ अष्टम भाव में हो तो यह योग बनता है| जातक पिता के कमाए धन से आधा जीवन काटता है या फिर ऋण लेकर अपना जीवन यापन करता है| 📌सूर्य लग्न में शनि के ...

जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।

▶️जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है 📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से 🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।  🔸कहते हैं कि राकेश आपका ठीक चल रहा हो तो आपके जीवन में कभी किसी बात की कोई कमी नहीं रहेगी और दौलत-शोहरत आपको घेरे रहेगी।  🔸कई बार ना चाहते हुए भी हम इन ग्रहों को साध नहीं पाते और परेशानी में फंसने लगते हैं।  🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️कुछ सरल उपायों से ऐसे साधें इन #दबंग ग्रहों को- 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️राहु ग्रह को इस तरह मनाएं 🔸यदि व्यक्ति अपने शरीर के अंदर किसी भी प्रकार की गंदगी पाले रखता है तो उसके ऊपर काली छाया मंडराने लगती है अर्थात राहु के फेर में व्यक्ति के साथ अचानक होने वाली घटनाएं बढ़ जाती है।  🔸घटना-दुर्घटनाएं, होनी-अनहोनी और कल्पना-विचार की जगह भय और कुविचार जगह बना लेते हैं।  🔸राहु के अच्छा होने से व्यक्ति में श्रेष्ठ साहित्यकार, दार्शनिक, वैज्ञानिक या फिर रहस्यमय विद्याओं के गुणों का विकास होता है।  🔸इसका दूसरा पक्ष यह कि इसके अच्छे होने से राजयोग भी फलित हो सकता है।  🔸आमतौर पर पुलिस ...