🔻हिंदू धर्म में #पीपल का बहुत महत्व है।
✍️ #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से
🔸पीपल के वृक्ष को संस्कृत में #प्लक्ष भी कहा गया है।
🔸वैदिक काल में इसे #अश्वार्थ इसलिए कहते थे, क्योंकि इसकी छाया में घोड़ों को बांधा जाता था।
🔸अथर्ववेद के उपवेद #आयुर्वेद में पीपल के औषधीय गुणों का अनेक असाध्य रोगों में उपयोग वर्णित है।
🔸औषधीय गुणों के कारण पीपल के वृक्ष को '#कल्पवृक्ष' की संज्ञा दी गई है।
🔸पीपल के वृक्ष में जड़ से लेकर पत्तियों तक तैंतीस कोटि देवताओं का वास होता है और इसलिए पीपल का वृक्ष प्रात: #पूजनीय माना गया है।
🔸उक्त वृक्ष में जल अर्पण करने से रोग और #शोक मिट जाते हैं।
🔸पीपल के प्रत्येक तत्व जैसे छाल, पत्ते, फल, बीज, दूध, जटा एवं कोपल तथा लाख सभी प्रकार की #आधि-व्याधियों के निदान में काम आते हैं।
🔸हिंदू धार्मिक ग्रंथों में पीपल को अमृततुल्य माना गया है। सर्वाधिक #ऑक्सीजन निस्सृत करने के कारण इसे प्राणवायु का भंडार कहा जाता है।
🔸सबसे अधिक ऑक्सीजन का सृजन और विषैली गैसों को #आत्मसात करने की इसमें अकूत क्षमता है।
🌿गीता में भगवान #कृष्ण कहते हैं,
▶️'हे #पार्थ वृक्षों में मैं पीपल हूं।'
।।मूलतः ब्रह्म रूपाय मध्यतो विष्णु रुपिणः।
अग्रतः शिव रुपाय अश्वत्त्थाय नमो नमः।।
🌿भावार्थ-अर्थात इसके मूल में ब्रह्म, मध्य में विष्णु तथा #अग्रभाग में शिव का वास होता है।
🔸इसी कारण '#अश्वत्त्थ'नामधारी वृक्ष को नमन किया जाता है।-पुराण
🔻पीपल परिक्रमा : #स्कन्द पुराण में वर्णित पीपल के वृक्ष में सभी देवताओं का वास है।
🔸पीपल की छाया में ऑक्सीजन से भरपूर #आरोग्यवर्धक वातावरण निर्मित होता है।
🔸इस वातावरण से वात, पित्त और कफ का #शमन-नियमन होता है तथा तीनों स्थितियों का संतुलन भी बना रहता है।
🔸इससे मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। पीपल की पूजा का प्रचलन प्राचीन काल से ही रहा है। इसके कई #पुरातात्विक प्रमाण भी है।
🔸#अश्वत्थोपनयन व्रत के संदर्भ में महर्षि शौनक कहते हैं कि मंगल मुहूर्त में पीपल वृक्ष की नित्य तीन बार परिक्रमा करने और जल चढ़ाने पर दरिद्रता, दु:ख और दुर्भाग्य का विनाश होता है।
🔸पीपल के दर्शन-पूजन से दीर्घायु तथा #समृद्धि प्राप्त होती है।
🔸अश्वत्थ व्रत #अनुष्ठान से कन्या अखण्ड सौभाग्य पाती है।
🔻पीपल पूजा : शनिवार की अमावस्या को पीपल वृक्ष की पूजा और सात परिक्रमा करके काले तिल से युक्त सरसो के तेल के दीपक को जलाकर #छायादान करने से शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है।
🔸अनुराधा नक्षत्र से युक्त शनिवार की अमावस्या के दिन पीपल वृक्ष के पूजन से #शनि पीड़ा से व्यक्ति मुक्त हो जाता है।
🔸श्रावण मास में #अमावस्या की समाप्ति पर पीपल वृक्ष के नीचे शनिवार के दिन हनुमान की पूजा करने से सभी तरह के संकट से मुक्ति मिल जाती है।
Comments
Post a Comment