Skip to main content

कर्ज से घबराए नही करें यह उपाय:ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से

▶️हमारे जीवन में हर इंसान की कुछ न कुछ अलग आदतें होती हैं। जो हमारे जीवन में गहरा असर डालती है.

▪️जिनमें से कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो आपके जीवन के लिए खतरनाक हो सकती हैं।

▪️और कुछ बहुत अच्छी.

📌हिन्दू  ज्योतिष शास्त्र

📌वास्तु शास्त्र

📌सामुद्रिक शास्त्र

▪️ऐसी ही कुछ विधाएं हैं जिनके प्रयोग से हम जीवन में आ रहे संकटों के रुख मोड़ सकते हैं।

▪️तकलीफ होने पर लोग इन शास्त्रीय उपायों का प्रयोग करते हैं, लेकिन आज जो मैं आपको बताने जा रही हु  कुछ ऐसी जरुरी बाते जिन्हें जानकर आप भी हैरानी में आ जायेंगे.

▪️हर व्यक्ति सोचता है कि इस महीने किसी तरह कर्ज पूरा कर दूं तो अगले महीने से सब ठीक हो जायेगा लेकिन ऐसा होता नहीं है और मुश्किल आर्थिक स्थिति में व्यक्ति अपनी आदतों को कर्ज के जंजाल में फंसने का जिम्मेदार मानता है।

▪️लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस स्थिति में पहुंचने का दोष आप पर ज्यादा नहीं बल्कि आपके ग्रहों का ज्यादा है।

▪️ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि

📌षष्ठम

📌अष्टम

📌द्वादश

📌और मंगल ग्रह

▪️कर्ज के कारण हैं।

▪️यदि आपका मंगल कमजोर है तो कर्ज के जाल में फंसे रहेंगे।

▪️मंगलवार और बुधवार को कर्ज का लेन-देन नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि मंगलवार को कर्ज लेने वाला जीवनभर कर्ज नहीं चुका पाता यही नहीं उसकी संतान को भी यही पीड़ा उठानी पड़ती है।

▪️खैर कर्ज परेशानी वाली बात तो है लेकिन कुछ उपाय ऐसे हैं जोकि कर्ज से आपको मुक्ति दिला सकते हैं।

▪️बस मेहनत से पीछा नहीं छुड़ाएं और सच्चे मन से इन उपायों को आजमाएं-

📌भगवान श्रीगणेश को प्रतिदिन दूर्वा और मोदक का भोग लगाना चाहिए।

📌भगवान श्रीगणेश का अथर्वशीर्ष का पाठ प्रत्येक बुधवार को करना चाहिए।

📌शनिवार को ऋणमुक्तेश्वर महादेव का पूजन करना चाहिए।

📌मंगलवार एवं बुधवार को कर्ज नहीं लेना चाहिए। कर्ज की पहली किस्त मंगलवार से देना शुरू करें तो जल्द कर्ज उतरेगा।

📌लाल और सफेद वस्त्रों का अधिकतम प्रयोग करना चाहिए। अगर लाल वस्त्र नहीं पहनते तो लाल रूमाल अपने साथ रखिये।

▪️घर में भगवान श्रीकृष्ण का गाय के आगे खड़े होकर वंशी बजाते हुई मुद्रा का चित्र लगाएं। इससे ना तो आपका फंसा हुआ धन डूबेगा ना ही ज्यादा कर्ज चढ़ेगा।

▪️श्रीहनुमानजी के चरणों में मंगलवार और शनिवार को तेल और सिंदूर चढ़ाएं तथा बजरंग बाण का पाठ करें।

▪️अपने घर के #ईशान_कोण को सदैव स्वच्छ व साफ रखें।

▪️ऋणमोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करने से अवश्य लाभ होता है।

▪️मंगलवार को शिव मंदिर में जाएं और शिवलिंग पर मसूर की दाल “ॐ ऋण-मुक्तेश्वर महादेवाय नमः” मंत्र बोलते हुए चढ़ाएं।

▪️लाल मसूर की दाल का दान करने से भी लाभ मिलता है।

▪️इन उपायों के अलावा यदि आप कर्ज मुक्ति मंत्र का भी जाप करें तो अभीष्ट लाभ होगा।

▪️यहां तीन मंत्र दिये जा रहे हैं इनमें से किसी का भी कम से कम एक माला जाप करें और फिर चमत्कार देखें।-

📌– “ॐ ऋण-मुक्तेश्वर महादेवाय नमः”

📌– “ॐ मंगलमूर्तये नमः”

📌– “ॐ गं ऋणहर्तायै नमः”

Comments

Popular posts from this blog

शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ

▶️शनि की पीड़ा से मुक्ति के अकसर लिए दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करने का परामर्श दिया जाता है. ▪️यदि इस शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ भी किया जाए तो अत्यंत लाभक...

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण   ✨✨✨✨✨✨✨✨ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को कर्ज का कारक ग्रह माना जाता है। 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से ▪️ शास्त्रों के अनुसार मंगलवार को कर्ज लेना निषेध माना गया है। वहीं  बुधवार को कर्ज देना अशुभ है क्योंकि बुधवार को दिया गया कर्ज कभी नही मिलता। ▪️मंगलवार को कर्ज लेने वाला जीवनभर कर्ज नहीं चुका पाता तथा उस व्यक्ति की संतान भी इस वजह परेशानियां उठाती हैं। 📌जन्म कुंडली के छठे भाव से रोग, ऋण, शत्रु, ननिहाल पक्ष, दुर्घटना का अध्ययन किया जाता है|  📌ऋणग्रस्तता के लिए इस भाव के आलावा दूसरा भाव जो धन का है, दशम-भाव जो कर्म व रोजगार का है, एकादश भाव जो आय का है एवं द्वादश भाव जो व्यय भाव है, का भी अध्ययन किया जाता है|  📌इसके आलावा ऋण के लिए कुंडली में मौजूद कुछ योग जैसे सर्प दोष व वास्तु दोष भी इसके कारण बनते हैं| इस भाव के कारक ग्रह शनि व मंगल हैं| 📌दूसरे भाव का स्वामी बुध यदि गुरु के साथ अष्टम भाव में हो तो यह योग बनता है| जातक पिता के कमाए धन से आधा जीवन काटता है या फिर ऋण लेकर अपना जीवन यापन करता है| 📌सूर्य लग्न में शनि के ...

जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।

▶️जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है 📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से 🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।  🔸कहते हैं कि राकेश आपका ठीक चल रहा हो तो आपके जीवन में कभी किसी बात की कोई कमी नहीं रहेगी और दौलत-शोहरत आपको घेरे रहेगी।  🔸कई बार ना चाहते हुए भी हम इन ग्रहों को साध नहीं पाते और परेशानी में फंसने लगते हैं।  🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️कुछ सरल उपायों से ऐसे साधें इन #दबंग ग्रहों को- 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️राहु ग्रह को इस तरह मनाएं 🔸यदि व्यक्ति अपने शरीर के अंदर किसी भी प्रकार की गंदगी पाले रखता है तो उसके ऊपर काली छाया मंडराने लगती है अर्थात राहु के फेर में व्यक्ति के साथ अचानक होने वाली घटनाएं बढ़ जाती है।  🔸घटना-दुर्घटनाएं, होनी-अनहोनी और कल्पना-विचार की जगह भय और कुविचार जगह बना लेते हैं।  🔸राहु के अच्छा होने से व्यक्ति में श्रेष्ठ साहित्यकार, दार्शनिक, वैज्ञानिक या फिर रहस्यमय विद्याओं के गुणों का विकास होता है।  🔸इसका दूसरा पक्ष यह कि इसके अच्छे होने से राजयोग भी फलित हो सकता है।  🔸आमतौर पर पुलिस ...