▶️नमस्कार मित्रों
▪️बात करते है एक्टिंग और बुध की
📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से
▪️ज्योतिष के अनुसार एक्टिंग में जो मुख्य ग्रह शामिल है वह बुध है क्योंकि यह ग्रह कम्यूनिकेशन्स, बुद्धिमत्ता तथा याद्दाश्त का मुख्य ग्रह है।
▪️बुध का संबंध जन्म कुंडली में दूसरे भाव से होना चाहिए क्योंकि दूसरे भाव से चेहरा तथा आवाज देखी जाती है।
▪️बुध का संबंध जन्म कुंडली के तीसरे भाव से भी होना चाहिए क्योंकि तीसरे भाव को कम्यूनिकेशन के लिए भी देखा जाता है और यदि एक्टिंग को प्रोफेशन बनाना है तब बुध का संबंध दसवें भाव से होना चाहिए।
▪️अभिनय के द्वारा आय के साधन बनने चाहिए, नाम व शोहरत भी होनी चाहिए तो बुध का संबंध एकादश भाव से होना जरुरी है।
▪️बुध ऎसा ग्रह है जो व्यक्ति को अभिनय कौशल (acting skills) प्रदान करता है।
▪️एक बेहतर अभिनेता बनने के लिए जन्म कुण्डली में बली बुध व्यक्ति के लिए वरदान साबित होता है।
▪️बुध व्यक्ति को शीघ्रता से प्रतिक्रिया देने की क्षमता रखता है, बुध ही है जो अचानक से व्यक्ति के हाव-भावों को बदलता है और बली बुध ही है जो किसी भी व्यक्ति को किसी भी हालात अथवा परिस्थिति के अनुसार ढालने की क्षमता देता है।
▪️बली बुध व्यक्ति को बहुमुखी प्रतिभा प्रदान करता है और बहुमुखी प्रतिभा अच्छे अभिनेता के लिए जरुरी है।
▪️जन्म कुंडली में बुध का संबंध चंद्र व शुक्र से होना चाहिए तभी एक अभिनेता अपनी प्रभावशाली वाणी के द्वारा बोले गये डायलॉग से लोगों को प्रभावित कर सकता है।
▪️उसके द्वारा बोले डायलॉग लंबे समय तक लोगों द्वारा याद किये जाते हैं।
▪️अब हम कह सकते हैं कि अभिनय की दुनिया में जाने के लिए बली बुध ग्रह की जरुरत होती है क्योंकि बुध को बुद्धि का कारक ग्रह भी माना गया है और बुध किसी भी व्यक्ति की बुद्धिमत्ता का प्रतिनिधित्व करता है और यह ग्रह किसी भी व्यक्ति की वह क्षमता बताता है जिसके द्वारा व्यक्ति दूसरों से कम्यूनिकेट करता है और अभिनय एक ऎसा क्षेत्र है
▪️जहाँ अभिनेता को अपना संवाद, पटकथा आदि को समझकर फिर उसे अपनी क्षमता के आधार पर कैमरे के सामने निखारकर लाना है जो बली बुध के बिना नहीं हो सकता।
Comments
Post a Comment