▶️जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है
📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से
🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।
🔸कहते हैं कि राकेश आपका ठीक चल रहा हो तो आपके जीवन में कभी किसी बात की कोई कमी नहीं रहेगी और दौलत-शोहरत आपको घेरे रहेगी।
🔸कई बार ना चाहते हुए भी हम इन ग्रहों को साध नहीं पाते और परेशानी में फंसने लगते हैं।
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
▶️कुछ सरल उपायों से ऐसे साधें इन #दबंग ग्रहों को-
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
▶️राहु ग्रह को इस तरह मनाएं
🔸यदि व्यक्ति अपने शरीर के अंदर किसी भी प्रकार की गंदगी पाले रखता है तो उसके ऊपर काली छाया मंडराने लगती है अर्थात राहु के फेर में व्यक्ति के साथ अचानक होने वाली घटनाएं बढ़ जाती है।
🔸घटना-दुर्घटनाएं, होनी-अनहोनी और कल्पना-विचार की जगह भय और कुविचार जगह बना लेते हैं।
🔸राहु के अच्छा होने से व्यक्ति में श्रेष्ठ साहित्यकार, दार्शनिक, वैज्ञानिक या फिर रहस्यमय विद्याओं के गुणों का विकास होता है।
🔸इसका दूसरा पक्ष यह कि इसके अच्छे होने से राजयोग भी फलित हो सकता है।
🔸आमतौर पर पुलिस या प्रशासन में इसके लोग ज्यादा होते हैं।
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
▶️केतु भी मान जाएंगे
🔸जो व्यक्ति जुबान और दिल से गंदा है और रात होते ही जो रंग बदल देता है वह केतु का शिकार बन जाता है।
🔸यदि व्यक्ति किसी के साथ धोखा, फरेब, अत्याचार करता है तो केतु उसके पैरों से ऊपर चढ़ने लगता है और ऐसे व्यक्ति के जीवन की सारी गतिविधियां रुकने लगती है।
🔸नौकरी, धंधा, खाना और पीना सभी बंद होने लगता है। ऐसा व्यक्ति सड़क पर या जेल में सोता है घर पर नहीं।
🔸उसकी रात की नींद हराम रहती है, लेकिन दिन में सोकर वह सभी जीवन समर्थक कार्यों से दूर होता जाता है।
🔸केतु के खराब होने से व्यक्ति पेशाब की बीमारी, जोड़ों का दर्द, सन्तान उत्पति में रुकावट और गृहकलह से ग्रस्त रहता है।
🔸केतु के अच्छा होने से व्यक्ति पद, प्रतिष्ठा और संतानों का सुख उठाता है और रात की नींद चैन से सोता है।
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
▶️शनि को ऐसे रिझाएं
🔸पराई स्त्री के साथ रहना, शराब पीना, मांस खाना, झूठ बोलना, धर्म की बुराई करना या मजाक उड़ाना, पिता व पूर्वजों का अपमान करना और ब्याज का धंधा करना प्रमुख रूप से यह सात कार्य शनि को पसंद नहीं।
🔸उक्त में से जो व्यक्ति कोई-सा भी कार्य करता है शनि उसके कार्यकाल में उसके जीवन से शांति, सुख और समृद्धि छिन लेता है।
🔸व्यक्ति बुराइयों के रास्ते पर चलकर खुद बर्बाद हो जाता है।
🔸शनि उस सर्प की तरह है जिसके काटने पर व्यक्ति की मृत्यु तय है।
🔸शनि की स्थिति यदि शुभ है तो व्यक्ति हर क्षेत्र में प्रगति करता है। उसके जीवन में किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं होता।
🔸बाल और नाखून मजबूत होते हैं।
🔸ऐसा व्यक्ति न्यायप्रीय होता है और समाज में मान-सम्मान खूब रहता हैं।
बचाव के तरीके
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
▶️राहु के उपाय
🔸सिर पर चोटी रख सकते हैं, लेकिन किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर।
🔸भोजन भोजनकक्ष में ही करें।
🔸ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध रखें। रात को सिरहाने मूली रखें और उसे सुबह किसी मंदिर में दान कर दें।
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
▶️केतु के उपाय
🔸संतानें केतु हैं।
🔸इसलिए संतानों से संबंध अच्छे रखें।
🔸भगवान गणेश की आराधना करें। दोरंगी कुत्ते को रोटी खिलाएं। कान छिदवाएं।
🔸कुत्ता भी पाल सकते हैं, लेकिन किसी लाल किताब के विशेषज्ञ से पूछकर।
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
▶️शनि के उपाय
🔸सर्वप्रथम भैरवजी के मंदिर जाकर उनसे अपने पापों की क्षमा मांगे जुआ, सट्टा, शराब, वैश्या से संपर्क, धर्म की बुराई, पिता-पूर्वजों का अपमान और ब्याज आदि कार्यों से दूर रहें।
🔸शरीर के सभी छिद्रों को प्रतिदिन अच्छे से साफ रखें।
🔸दांत, बाल और नाखूनों की सफाई रखें।
Comments
Post a Comment