Skip to main content

किस दिन किया गया कौनसा काम आपकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करेगा।

▶️हर व्यक्ति अपने जीवनयापन के लिए अपने सामर्थ्य के अनुसार कार्य करता हैं और चाहता हैं कि उसके जीवन की सभी मनोकामनाओं की पूर्ती हो और इसके लिए व्यक्ति को मेहनत के साथ जरूरत होती हैं किस्मत की।

🔹इसके लिए व्यक्ति भगवान की भक्ति करता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहता हैं।

🔹ऐसे में अगर आप भगवन की भक्ति के साथ वार के अनुसार कुछ उपाय करें तो भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं। आज मैं आपको बताने जा रही हु कि किस दिन किया गया कौनसा काम आपकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करेगा।

🔹तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

➡️सोमवार

🔹यह दिन शिवजी के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन सफलता प्राप्ति के लिए शंकर भगवान को शिवलिंग पर दूध चढ़ाया जाता है। इससे शंकर भगवान प्रसन्न होते हैं और मनचाहा फल देते हैं। अगर संभव न हो तो घर से निकलने से पहले दूध या पानी पीकर निकले इससे आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। इस दिन सफेद रूमाल साथ में रखें या फिर शंकर भगवान को सफेद फूल चढ़ाएं।

➡️मंगलवार

🔹इस दिन हनुमान मंदिर जाएं वहां जाकर हनुमान जी को लाल फूल या फिर पान चढ़ाएं। इससे हनुमान जी बहुत प्रसन्न होंगे। मंगलवार के दिन हनुमान जी को खुश करने के लिए आप लाल रंग का कपड़ा पहने या फिर लाल रूमाल साथ लेकर चलें।

➡️बुधवार

🔹बुधवार का दिन भगवान गणेश के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन गणपति को दूर्वा चढ़ाएं। साथ ही गणपति जी को गुड़ और धनिया का भोग लगाएं इससे भगवान गणेश खुश होंगे। मनचाहा फल देंगे। इस दिन हरे रंग का वस्त्र पहने या फिर रूमाल साथ में रखें।

➡️गुरुवार

🔹यह दिन भगवान विष्णु के लिए बहुत खास है। इस दिन विष्णु भगवान के मंदिर जाकर दर्शन करें। आप चाहे तो इस दिन पूरे विधि-विधान से व्रत रखें और भगवान विष्णु का पूजा पाठ करें। पीले रंग का वस्त्र धारण करें। पीला भोजन करें।

➡️शुक्रवार

🔹शुक्रवार के दिन को माता लक्ष्मी का दिन कहते हैं। इस दिन लक्ष्मी जी को लाल फूल अर्पित करने से आपको मनचाहा फल मिलता है। घर से बाहर जानें से पहले दही का सेवन करना शुभ फलदायक होता है।

➡️शनिवार

🔹शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर भगवान हनुमान को लाल पान, लड्डू चढ़ाएं और लाल सिंदूर चढ़ाएं। इससे हनुमान जी शीध्र ही प्रसन्न होंगे।

➡️रविवार

🔹रविवार के दिन सूर्य भगवान को जल और फूल चढ़ाएं। इस दिन लाल रंग का रूमाल साथ में लेकर घर से बाहर निकलें।

Comments

Popular posts from this blog

शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ

▶️शनि की पीड़ा से मुक्ति के अकसर लिए दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करने का परामर्श दिया जाता है. ▪️यदि इस शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ भी किया जाए तो अत्यंत लाभक...

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण   ✨✨✨✨✨✨✨✨ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को कर्ज का कारक ग्रह माना जाता है। 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से ▪️ शास्त्रों के अनुसार मंगलवार को कर्ज लेना निषेध माना गया है। वहीं  बुधवार को कर्ज देना अशुभ है क्योंकि बुधवार को दिया गया कर्ज कभी नही मिलता। ▪️मंगलवार को कर्ज लेने वाला जीवनभर कर्ज नहीं चुका पाता तथा उस व्यक्ति की संतान भी इस वजह परेशानियां उठाती हैं। 📌जन्म कुंडली के छठे भाव से रोग, ऋण, शत्रु, ननिहाल पक्ष, दुर्घटना का अध्ययन किया जाता है|  📌ऋणग्रस्तता के लिए इस भाव के आलावा दूसरा भाव जो धन का है, दशम-भाव जो कर्म व रोजगार का है, एकादश भाव जो आय का है एवं द्वादश भाव जो व्यय भाव है, का भी अध्ययन किया जाता है|  📌इसके आलावा ऋण के लिए कुंडली में मौजूद कुछ योग जैसे सर्प दोष व वास्तु दोष भी इसके कारण बनते हैं| इस भाव के कारक ग्रह शनि व मंगल हैं| 📌दूसरे भाव का स्वामी बुध यदि गुरु के साथ अष्टम भाव में हो तो यह योग बनता है| जातक पिता के कमाए धन से आधा जीवन काटता है या फिर ऋण लेकर अपना जीवन यापन करता है| 📌सूर्य लग्न में शनि के ...

जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।

▶️जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है 📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से 🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।  🔸कहते हैं कि राकेश आपका ठीक चल रहा हो तो आपके जीवन में कभी किसी बात की कोई कमी नहीं रहेगी और दौलत-शोहरत आपको घेरे रहेगी।  🔸कई बार ना चाहते हुए भी हम इन ग्रहों को साध नहीं पाते और परेशानी में फंसने लगते हैं।  🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️कुछ सरल उपायों से ऐसे साधें इन #दबंग ग्रहों को- 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️राहु ग्रह को इस तरह मनाएं 🔸यदि व्यक्ति अपने शरीर के अंदर किसी भी प्रकार की गंदगी पाले रखता है तो उसके ऊपर काली छाया मंडराने लगती है अर्थात राहु के फेर में व्यक्ति के साथ अचानक होने वाली घटनाएं बढ़ जाती है।  🔸घटना-दुर्घटनाएं, होनी-अनहोनी और कल्पना-विचार की जगह भय और कुविचार जगह बना लेते हैं।  🔸राहु के अच्छा होने से व्यक्ति में श्रेष्ठ साहित्यकार, दार्शनिक, वैज्ञानिक या फिर रहस्यमय विद्याओं के गुणों का विकास होता है।  🔸इसका दूसरा पक्ष यह कि इसके अच्छे होने से राजयोग भी फलित हो सकता है।  🔸आमतौर पर पुलिस ...