Skip to main content

आओ योग करें➡️प्राकृतिक चिकित्सक हेमा गार्गी की क़लम से

➡️किसी भी व्यक्ति को सुखी एवं स्वस्थ रखने में #योग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

🔹योग करने से व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक रुप से फिट रहता है। युवा हो या फिर #बुजुर्ग सभी के जीवन में योग सामान रुप से लाभकारी है।

🔹इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर दिन भर में 15 मिनट भी योग के लिए दिए जाएं तो इससे #अनगिनत लाभ पहुंचते हैं।

🔹इसके साथ ही यह जीवन की कठिन परिस्थियों में मनुष्य के तनाव और चिंता को कम कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और मनुष्य के अंदर #आत्मविश्वास की भावना पैदा करता है। योग मनुष्य के शरीर, मस्तिष्क, मन, आत्मा एवं प्रकृति के बीच एक अच्छा संतुलन स्थापित करता है।

▪️▪️▪️

➡️योग के प्रमुख कारण

▪️▪️▪️

🔹मनुष्य को निरोगी रखना
व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक रुप से विकास करना।

🔹सकारात्मकता की भावना विकसित करना।

🔹आत्म चिंतन में मद्द करना।

▪️▪️▪️

➡️योग के अलग-अलग प्रकार

▪️▪️▪️

➡️योग अलग-अलग तरह के होते हैं, जिनमें से कुछ योग के बारे में मैंने नीचे ज़िक्र किया है

🌠राज योग – इसके तहत पदमासन, सूर्य नमस्कार जैसे आसन शामिल हैं, जिन्हें करने से शऱीर में फुर्ती रहती है।

🌠भक्ति योग – भक्ति योग मुख्य रुप से व्यक्ति के तनाव को कम करने और डिप्रेशन को भगाने में सहायक होता है।

🌠कर्म योग – कर्म योग करने से मुख्यत: मोटापे जैसी बीमारी नहीं होती है, इसमें मनुष्य की मांसपेशियां और दिमाग दोनों काम करते हैं।

🌠हठ योग – आमतौर पर पूरे दुनिया में हठ योग सबसे ज्यादा किया जाता है, इसमें कई तरह के प्रसिद्ध आसन जैसे –

📌भजुंगासन

📌ताड़ासन

📌त्रिकोणासन

📌कपालभांति

📌अनुलोग

📌विलोम

📌सूर्य नमस्कार जैसे कई व्यायाम शामिल होते हैं।

🌠 ज्ञान योग – मुख्य रुप से मन की शांति के लिए किए जाने वाले योग इसमें शामिल हैं।

▪️▪️▪️

➡️योग के आसन

🔹योग में कई तरह के आसन शामिल होते हैं, जिनमें सबका अपना अलग-अलग महत्व होता है। व्यक्ति के शरीर के प्रत्येक अंग को स्वस्थ रखने के लिए और सही आकार देने के लिए इन आसनों को किया जाता है।

▶️वहीं #योग_गुरु_बाबा_रामदेव के मुताबिक कुल 84 आसन होते हैं, जिनमें से

📌मयूरासन

📌पद्मासन

📌धनुरासन

📌पर्वतासन

📌भुजंगासन

📌शलभासन

📌कोणासन

📌सर्वांगासन

📌गोमुखासन

📌सिंहासन

📌बज्रासन

📌गरूड़ासन

📌मत्स्यासन

📌पश्चिमोत्तानासन

📌हलासन

📌चतुष्कोणासन

📌स्वस्तिकासन

📌त्रिकोणामन

📌श्वासन

📌शीर्षासन

📌ताड़ासन

🔹आदि सबसे ज्यादा किए जाने वाले आसन हैं।

▪️▪️▪️

➡️नियमित रुप से योग करने से मिलने वाले लाभ

🔹योग करने से मनुष्य को शारीरिक, मानसिक, एवं आध्यात्मिक रुप से कई तरह से लाभ पहुंचता है, जिनमें से कुछ लाभों के बारे में मैं आपको नीचे बता रही हु

🔹योग, मनुष्य को स्वस्थ रहने में मद्द करता है।

🔹मनुष्य के मानिसक विकास करने में सहायक होता है।

🔹योग से बुद्धि और तेज बढता है।

🔹योग से चिंता, तनाव आदि दूर होता है।

🔹योग करने से जीवन के प्रति सकरात्मकता आती है, और मनुष्य के अंदर की सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

🔹योग से मनुष्य के अंदर चुस्ती-स्फूर्ति आती है।

🔹योग मनुष्य के शरीर को लचीला बनाता है, साथ ही मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है।

🔹योग करने से मनुष्य कई रोगों से दूर रहता है।

🔹योग से मनुष्य के मन को शांति मिलती है।

🔹योग मनुष्य का ध्यान केन्द्रित करने में सहायता करता है।

🔹योग मोटापा दूर करने में मदद करता है।

🔹योग करने से सौंदर्य बढ़ता है।

🔹योग से मनुष्य के अंदर आत्मविश्वास की भावना बढ़ती है और कुछ कर दिखाने का जज्बा पैदा होता है।

🔹योग से रक्त के प्रवाह को ठीक करता है।

🔹योग से मांसपेशियों का खिंचाव होता है, जिससे मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार आता है।

🔹योग पाचन तंत्र को सुधारने में मद्द करता है।

🔹शरीर, मन, मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित करने में मद्द करता है।

🔹योग कई रोगों का इलाज करता है।
योग मनुष्य के आलस को दूर भगाने में सहायता करता है।

🔹योग करने से ऊर्जा में वृद्धि होती है।
योग से सहनशक्ति में बढ़ोतरी होती है।

🔹योग से आंतरिक शांति मिलती है।

▪️▪️▪️

➡️ अंतराष्ट्रीय योग दिवस

🔹योग का हर किसी के जीवन में बेहद महत्व हैं, वहीं इसके अनगिनत लाभों के चलते इसकी लोकप्रियता आज विश्व स्तर पर है।

🔹लाखों लोगों को योग के माध्यम से अपने रोगों को दूर करने में सहायता मिली है। वहीं एक सर्वे के मुताबिक दुनिया में 2 अरब से भी ज्यादा लोग रोजाना योगाभ्यास करते हैं।

🔹इसलिए योग के महत्व के प्रति जागरूक करने और नियमित रुप से लोगों को योग के प्रति प्रोत्सिाहित करने के लिए भारत के #प्रधानमंत्री_नरेन्द्र_मोदी के द्दारा साल 2015 में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाने की घोषणा की गई थी।

🔹विश्व योग दिवस के मौके पर जगह-जगह योग कैंप का आयोजन करवाया जाता है और योग के सही तरीकों एवं इसके महत्व के बारे में लोगों को अवगत करवाया जाता है।

▪️▪️▪️

➡️योग करने का सही तरीका एवं नियम

🔹योग करने के कुछ नियम होते हैं, जिन पर जरूर ध्यान देना चाहिए, अन्यथा आप इसका फायदा नहीं उठा सकेंगे –

🔹योग को सुबह सुर्योदय के बाद करना एवं सूर्यस्त से पहले करना चाहिए।

🔹कभी खाना खाने के बाद योग नहीं करना चाहिए,खाली पेट योग करना चाहिए। योग करने से करीब 2-3 घंटे पहले से कुछ नहीं खाना चाहिए।

🔹योग करने के करीब आधा घंटे बाद ही कुछ खाना चाहिए।

🔹योग को हमेशा विशेषज्ञ की सलाह लेकर करना चाहिए।

🔹योग करने से पहले इसे सीखना बेहद आवश्यक है, अर्थात योग, गुरु की निगरानी में ही किया जाना चाहिए।

🔹योग करते समय सही तरह से श्वास छोड़ना अथवा लेना आना चाहिए।
अगर योग करने की शुरुआत कर रहे हैं, तो कठिन आसनों एवं व्यायाम से शुरुआत न करें, इसके साथ ही धीमे-धीमे योग करने की क्षमता बढ़ाएं, शुरुआती दिनों में अपने शरीर के अंगों के साथ जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए।

🔹कॉटन व आरामदायक कपड़े पहनकर योग करना चाहिए।

🔹योग अभ्यास, किसी दरी अथवा चटाई पर बैठकर किए जाने चाहिए।
योग का लाभ मिलना धीरे-धीरे शुरु होता है, इसलिए धैर्य के साथ योगाभ्यास को किया जाना चाहिए, जल्दी परिणाम की इच्छा नहीं करना चाहिए।

▪️▪️▪️

➡️उपसंहार

🔹मनुष्य को हर तरह से सुखी रखने में योग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

🔹योग करने के अनगिनत फायदे हैं। योग, मनुष्य के शरीर को स्वस्थ रखता है एवं मन को पवित्र रखता है।

🔹योग, एक अद्भुत क्रिया है, जिसके द्धारा मनुष्य अपने मन और मस्तिष्क को नियंत्रण में रख सकता है। वहीं आज जिस तरह का मनुष्य की जीवनशैली हो गई, उसमें योग के माध्यम से ही संतुलन बनाया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ

▶️शनि की पीड़ा से मुक्ति के अकसर लिए दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करने का परामर्श दिया जाता है. ▪️यदि इस शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ भी किया जाए तो अत्यंत लाभक...

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण   ✨✨✨✨✨✨✨✨ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को कर्ज का कारक ग्रह माना जाता है। 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से ▪️ शास्त्रों के अनुसार मंगलवार को कर्ज लेना निषेध माना गया है। वहीं  बुधवार को कर्ज देना अशुभ है क्योंकि बुधवार को दिया गया कर्ज कभी नही मिलता। ▪️मंगलवार को कर्ज लेने वाला जीवनभर कर्ज नहीं चुका पाता तथा उस व्यक्ति की संतान भी इस वजह परेशानियां उठाती हैं। 📌जन्म कुंडली के छठे भाव से रोग, ऋण, शत्रु, ननिहाल पक्ष, दुर्घटना का अध्ययन किया जाता है|  📌ऋणग्रस्तता के लिए इस भाव के आलावा दूसरा भाव जो धन का है, दशम-भाव जो कर्म व रोजगार का है, एकादश भाव जो आय का है एवं द्वादश भाव जो व्यय भाव है, का भी अध्ययन किया जाता है|  📌इसके आलावा ऋण के लिए कुंडली में मौजूद कुछ योग जैसे सर्प दोष व वास्तु दोष भी इसके कारण बनते हैं| इस भाव के कारक ग्रह शनि व मंगल हैं| 📌दूसरे भाव का स्वामी बुध यदि गुरु के साथ अष्टम भाव में हो तो यह योग बनता है| जातक पिता के कमाए धन से आधा जीवन काटता है या फिर ऋण लेकर अपना जीवन यापन करता है| 📌सूर्य लग्न में शनि के ...

जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।

▶️जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है 📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से 🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।  🔸कहते हैं कि राकेश आपका ठीक चल रहा हो तो आपके जीवन में कभी किसी बात की कोई कमी नहीं रहेगी और दौलत-शोहरत आपको घेरे रहेगी।  🔸कई बार ना चाहते हुए भी हम इन ग्रहों को साध नहीं पाते और परेशानी में फंसने लगते हैं।  🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️कुछ सरल उपायों से ऐसे साधें इन #दबंग ग्रहों को- 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️राहु ग्रह को इस तरह मनाएं 🔸यदि व्यक्ति अपने शरीर के अंदर किसी भी प्रकार की गंदगी पाले रखता है तो उसके ऊपर काली छाया मंडराने लगती है अर्थात राहु के फेर में व्यक्ति के साथ अचानक होने वाली घटनाएं बढ़ जाती है।  🔸घटना-दुर्घटनाएं, होनी-अनहोनी और कल्पना-विचार की जगह भय और कुविचार जगह बना लेते हैं।  🔸राहु के अच्छा होने से व्यक्ति में श्रेष्ठ साहित्यकार, दार्शनिक, वैज्ञानिक या फिर रहस्यमय विद्याओं के गुणों का विकास होता है।  🔸इसका दूसरा पक्ष यह कि इसके अच्छे होने से राजयोग भी फलित हो सकता है।  🔸आमतौर पर पुलिस ...