Skip to main content

क्या होता है मंगल #स्त्रियों के लिए :ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से

▶️नमस्कार प्रणाम एवं प्रेम

▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️
🔸सभी भाइयो ओर बहनों को प्रणाम

🔹छोटो को आशीर्वाद

🔸बड़ो को #चरणस्पर्श

▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️

📌आप ऐसे ही स्नेह बनाए रखना ताकि मुझहे शक्ति मिले और अधिक विचारों को आपके समक्ष रखने की

▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️

🔸आज बात करते है मंगल की।

🔹क्या होता है मंगल #स्त्रियों के लिए

🔸यदि लेख पसन्द आये तोहः #शेयर भी जरूर करें

🔹तोहः मित्रों

🔸ज्योतिष में मंगल नवग्रहों में अपनी बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

📌मंगल को

📌हिम्मत

📌शक्ति

📌पराक्रम

📌उत्साह

📌बल

📌प्रतिस्पर्धा की क्षमता

📌स्पोर्ट्स

📌अग्नि

🔹रक्त मांसपेशिया आदि का कारक माना गया है

🔸और इन घटकों का नियंत्रक होने से मंगल की हमारी जन्मकुंडली में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

🔹पर स्त्रियों की जन्म–कुण्डली में “मंगल” कहीं अधिक विशेष भूमिका निभाता है

🔸नाड़ी ज्योतिष के गूढ़ नियमों में मंगल को स्त्रियों के लिए पति और पति सुख का कारक ग्रह माना गया है और स्त्रियों के लिए विशेष रूप से मंगल ही उनके वैवाहिक जीवन की स्थिति को नियंत्रित करने वाला ग्रह होता है और स्त्रियों की कुंडली में मंगल ही उनके माँगल्य और सौभाग्य का कारक होता है

🔹अतः स्त्रियों की कुण्डली में मंगल की बली या निर्बल स्थिति ही उनके पति सुख और वैवाहिक जीवन की शुभता या संघर्ष को निश्चित करती है।

🔸स्त्री की कुण्डली में मंगल का बलवान होना जहाँ अच्छा पति सुख और वैवाहिक जीवन देता है तो वहीँ मंगल पीड़ित या कमजोर होने पर विवाह में विलब, पति सुख और वैवाहिक जीवन में बहुत सी समस्याएं और उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ता है।

🔹स्त्री की कुंडली में मंगल यदि स्व उच्च राशि (मेष, वृश्चिक, मकर) में हो, केंद्र (1,4,7,10) त्रिकोण (1,5,9) आदि शुभ भावों में हो और पाप प्रभाव से मुक्त हो तो ऐसे में अच्छा पति सुख और वैवाहिक जीवन प्राप्त होता है

🔸दीर्घ काल तक माँगल्य और सौभाग्य बना रहता है

🔹पर स्त्री की कुण्डली में मंगल यदि नीच राशि (कर्क) में हो, दुःख भाव (6,8,12) में हो विशेषकर आठवे भाव में हो, मंगल, राहु या शनि के साथ होने से पीड़ित हो या मंगल पर राहु या शनि की दृष्टि हो तो ऐसे में पति सुख बाधित होता है और वैवाहिक जीवन में संघर्ष और समस्याओं की स्थिति उत्पन्न होती है

🔸पति का स्वास्थ बाधित और जीवन संघर्षमय रहता है,  स्त्रियों की कुंडली में मंगल का पीड़ित होना विवाह में विलम्ब का भी कारण बनता है, यदि स्त्री की कुंडली में पीड़ित मंगल पर बलवान बृहस्पति की दृष्टि पड़ रही हो वैवाहिक जीवन की समस्याओं का कोई ना कोई समाधान मिल जाता है और बाधायें बड़ा रूप नहीं लेती।

▪️▪️▪️

📌कुण्डली में मंगल पीड़ित होने पर यदि पति सुख और वैवाहिक जीवन बाधित हो रहा हो तो निम्न उपाय करना लाभदायक होगा –

🔹ॐ अंग अंगारकाय नमः का नियमित जाप करें।

🔸प्रत्येक मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएं।

🔹ताम्र पत्र का बना “मंगल यन्त्र” अपने पूजास्थल में स्थापित करके उसकी उपासना करें।

🔸किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह के बाद यदि आपके लिए शुभ हो तो ‘मूँगा‘ भी धारण कर सकती हैं।

▪️▪️▪️▪️▪️

📌 किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तोहः आप सशुल्क कुंडली विश्लेषण करवा सकते है

▪️▪️▪️▪️▪️
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2259452747479038&id=100002430046880

Comments

Popular posts from this blog

शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ

▶️शनि की पीड़ा से मुक्ति के अकसर लिए दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करने का परामर्श दिया जाता है. ▪️यदि इस शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ भी किया जाए तो अत्यंत लाभक...

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण   ✨✨✨✨✨✨✨✨ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को कर्ज का कारक ग्रह माना जाता है। 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से ▪️ शास्त्रों के अनुसार मंगलवार को कर्ज लेना निषेध माना गया है। वहीं  बुधवार को कर्ज देना अशुभ है क्योंकि बुधवार को दिया गया कर्ज कभी नही मिलता। ▪️मंगलवार को कर्ज लेने वाला जीवनभर कर्ज नहीं चुका पाता तथा उस व्यक्ति की संतान भी इस वजह परेशानियां उठाती हैं। 📌जन्म कुंडली के छठे भाव से रोग, ऋण, शत्रु, ननिहाल पक्ष, दुर्घटना का अध्ययन किया जाता है|  📌ऋणग्रस्तता के लिए इस भाव के आलावा दूसरा भाव जो धन का है, दशम-भाव जो कर्म व रोजगार का है, एकादश भाव जो आय का है एवं द्वादश भाव जो व्यय भाव है, का भी अध्ययन किया जाता है|  📌इसके आलावा ऋण के लिए कुंडली में मौजूद कुछ योग जैसे सर्प दोष व वास्तु दोष भी इसके कारण बनते हैं| इस भाव के कारक ग्रह शनि व मंगल हैं| 📌दूसरे भाव का स्वामी बुध यदि गुरु के साथ अष्टम भाव में हो तो यह योग बनता है| जातक पिता के कमाए धन से आधा जीवन काटता है या फिर ऋण लेकर अपना जीवन यापन करता है| 📌सूर्य लग्न में शनि के ...

जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।

▶️जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है 📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से 🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।  🔸कहते हैं कि राकेश आपका ठीक चल रहा हो तो आपके जीवन में कभी किसी बात की कोई कमी नहीं रहेगी और दौलत-शोहरत आपको घेरे रहेगी।  🔸कई बार ना चाहते हुए भी हम इन ग्रहों को साध नहीं पाते और परेशानी में फंसने लगते हैं।  🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️कुछ सरल उपायों से ऐसे साधें इन #दबंग ग्रहों को- 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️राहु ग्रह को इस तरह मनाएं 🔸यदि व्यक्ति अपने शरीर के अंदर किसी भी प्रकार की गंदगी पाले रखता है तो उसके ऊपर काली छाया मंडराने लगती है अर्थात राहु के फेर में व्यक्ति के साथ अचानक होने वाली घटनाएं बढ़ जाती है।  🔸घटना-दुर्घटनाएं, होनी-अनहोनी और कल्पना-विचार की जगह भय और कुविचार जगह बना लेते हैं।  🔸राहु के अच्छा होने से व्यक्ति में श्रेष्ठ साहित्यकार, दार्शनिक, वैज्ञानिक या फिर रहस्यमय विद्याओं के गुणों का विकास होता है।  🔸इसका दूसरा पक्ष यह कि इसके अच्छे होने से राजयोग भी फलित हो सकता है।  🔸आमतौर पर पुलिस ...