▶️हम सबकी जिंदगी में कई ऐसी परेशानियां आती जाती रहती हैं जिनका कभी कोई समाधान नहीं मिलता है।
▪️कई बार ऐसा होता है कि बहुत प्रयास करने के बाद भी कोई काम नहीं बनता और यदि बन भी जाता है तो बनते-बनते बिगड़ जाता है।
▪️तरह के कार्यों के समाधान के लिए यहां प्रस्तुत हैं ऐसे ही कुछ उपाय या टोटके जिसको करने से सभी तरह की सम्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है।
📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से
▪️शिवपुराण के अनुसार शिवजी की इच्छा से ही इस संपूर्ण सृष्टि की रचना ब्रह्माजी ने की है और इसका पालन भगवान विष्णु कर रहे हैं।
▪️इसलिए शिवजी की पूजा से बड़ी-बड़ी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।
▪️सोमवार शिवजी की पूजा के लिए श्रेष्ठ दिन माना जाता है।
▪️यहां जानिए Astrologer Hema Hinduja से ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शिव पूजा के10 उपाय।
▪️इनमें से कोई 1 भी हर सोमवार को करेंगे तो शिवजी की कृपा से आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं...
▪️▪️▪️
-अगर किसी व्यक्ति की शादी में बाधाएं आ रही हैं तो शिवलिंग पर केसर मिला कर दूध चढ़ाएं।
माता पार्वती की भी पूजा करें।
▪️▪️▪️
-मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
इस दौरान ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।
ये उपाय सोमवार से शुरू करें और इसके बाद रोज करें।
इससे बुरा समय दूर हो सकता है।
▪️▪️▪️
- 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ऊँ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
इससे शिवजी की कृपा मिलती है।
▪️▪️▪️
-शिवजी के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं।
इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है और परेशानियाँ खत्म होती हैं।
▪️▪️▪️
-अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को भोजन कराएं, इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी।
साथ ही पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
▪️▪️▪️
-तांबे के लोटे में पानी लेकर काले तिल मिलाएं और शिवलिंग पर चढ़ाएं।
ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करें। इससे शनि के दोष दूर होते हैं।
▪️▪️▪️
-घर में पारद शिवलिंग लेकर आए और रोज इस शिवलिंग की पूजा करें।
इससे आपकी आमदनी बढ़ाने के योग बन सकते हैं।
▪️▪️▪️
-आटे से 11 शिवलिंग बनाएं। 11 बार इनका जलाभिषेक करें।
इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
▪️▪️▪️
-शिवलिंग पर शुद्ध घी चढ़ाएं। फिर जल चढ़ाएं।
इससे संतान संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
▪️▪️▪️
-भगवान शिव का अभिषेक करें। ऊँ नमः शिवाय मंत्र जप करें।
शाम को शिव मंदिर में 11 घी के दीपक जलाएं।
Comments
Post a Comment