Skip to main content

21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन होगा।ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से

➡️आज होगा साल का सबसे बड़ा दिन

🔹परछाई होगी शून्य, साया भी छोड़ देगा साथ

✒️ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से

🔹आज यानी 21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन होगा। दिन में परछाई भी आपका साथ छोड़ेगी। दरअसल ऐसा सूर्य की कर्क रेखा में स्थिति होने के चलते होगा।

🔹21 जून को साल का सबसे बड़ा दिन और रात सबसे छोटी होगी। साथ ही दोपहर को 30 मिनट का ऐसा भी समय आएगा जब मनुष्य को अपनी ही परछाई नहीं दिखेगी।

🔹21 जून को दिन 13 घण्टे और 44 मिनट का होगा जबकि रात 10 घण्टे 16 मिनट की होगी।

🔹माना जाता है कि 24 घण्टे के दिन में 12 घण्टे की रात होती है और 12 घण्टे का दिन रहता है लेकिन 21 जून को सूर्य के चक्कर लगा रही पृथ्वी के कारण होगा।

🔹21 जून को पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होगी जिसके कारण सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ेंगी। इसके कारण पृथ्वी पर दिन का समय सर्वाधिक लम्बा रहेगा।

🔹इसके कारण रात छोटी और दिन लम्बा होगा। 21 जून को दिन लम्बा होने के साथ ही पृथ्वी पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ेंगी। इसके कारण 21 जून को गर्मी अधिक रहेगी।

▪️▪️▪️

➡️दोनों ध्रुवों पर रहेगी विपरीत परिस्थिति

🔹सूर्य की किरणें उत्तरी गोलाद्र्ध में भारत समेत जितने भी देश बसे हैं। वहां सभी जगह दिन सबसे बड़ा और रात सबसे छोटी रहेगी। जबकि दक्षिणी गोलाद्र्ध के सभी देशों में दिन छोटा और रात लम्बी रहेगी।

▪️▪️▪️

➡️सूर्य हो जाएंगे दक्षिणायन

🔹21 जून के बाद सूर्य दक्षिणायन की तरफ गति प्रारंभ कर देंगे। इसी दिन से दिन छोटे और रात बड़ी होती जाएंगी।

▪️▪️▪️

➡️क्या होता है उत्तरायण और दक्षिणायण?

🔹हिंदु पंचांग के अनुसार एक वर्ष में दो अयन होते हैं, अर्थात् एक साल में दो बार सूर्य की स्थिति में परिवर्तन होता है और यही परिवर्तन या अयन 'उत्तरायण और दक्षिणायनÓ कहा जाता है।

🔹कालगणना के अनुसार जब सूर्य मकर राशि से मिथुन राशि तक भ्रमण करता है, तब यह तक के समय को उत्तरायण कहते हैं। यह समय छह माह का होता है।

🔹तत्पश्चात जब सूर्य कर्क राशि से सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, और धनु राशि में विचरण करता है तब इस समय को दक्षिणायन कहते हैं. इस प्रकार यह दोनो अयन 6-6 माह के होते हैं।

🔹शास्त्रों के अनुसार, दक्षिणायन को नकारात्मकता का प्रतीक तथा उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है.

🔹इन दिनों में किए गए जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण आदि धार्मिक क्रियाकलापों का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर किया गया दान सौ गुना फल प्रदान करता है.

🔹सौरमास का आरम्भ सूर्य की संक्रांति से होता है. सूर्य की एक संक्रांति से दूसरी संक्रांति का समय सौरमास कहलाता है।

🔹सौर-वर्ष के दो भाग हैं- उत्तरायण छह माह का और दक्षिणायन भी छह मास का होता है।

▪️▪️▪️

➡️मकर संक्रांति के दिन सूर्य होता है उत्तरायण

🔹मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होता है।

🔹उत्तरायण के समय दिन लंबे और रातें छोटी होती हैं। जब सूर्य उत्तरायण होता है तो तीर्थ यात्रा व उत्सवों का समय होता है. उत्तरायण के समय पौष-माघ मास चल रहा होता है। उत्तरायण को देवताओं का दिन कहा जाता है, इसीलिए इसी काल में

🔹नए कार्य

📌गृह प्रवेश

📌यज्ञ

📌व्रत - अनुष्ठान

📌विवाह

📌मुंडन जैसे कार्य करना शुभ माना जाता है।

▪️▪️▪️

➡️दक्षिणायन यानी देवताओं की रात्रि

🔹दक्षिणायन का प्रारंभ 21/22 जून से होता है।

🔹21 जून को जब सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन होता है। धार्मिक मान्यता अनुसार दक्षिणायन का काल देवताओं की रात्रि है।

🔹दक्षिणायन समय रातें लंबी हो जाती हैं और दिन छोटे होने लगते हैं. दक्षिणायन में सूर्य दक्षिण की ओर झुकाव के साथ गति करता है।
दक्षिणायन व्रतों एवं उपवास का समय होता है।

📌दक्षिणायन में

📌विवाह

📌मुंडन

🔹उपनयन आदि विशेष शुभ कार्य निषेध माने जाते हैं परन्तु तामसिक प्रयोगों के लिए यह समय उपयुक्त माना जाता है।

🔹सूर्य का दक्षिणायन होना इच्छाओं, कामनाओं और भोग की वृद्धि को दर्शाता है। इस कारण इस समय किए गए धार्मिक कार्य जैसे व्रत, पूजा इत्यादि से रोग और शोक मिटते हैं।

▪️▪️▪️

➡️उत्तरायण और दक्षिणायण का महत्व

🔹हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार सूर्य का दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश का पर्व मकर संक्रांति है. 

🔹साल भर की छह ऋतुओं ऋतुओं में से तीन ऋतुएं शिशिर, बसन्त और ग्रीष्म ऋतुएं उत्तरायण की होती है। पौराणिक प्रसंगों में भीष्म पितामह ने अपनी मृत्यु के लिए उत्तरायण की प्रतीक्षा की थी और इस दिन गंगा जी के स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरने की भी मान्यता है।

🔹इसलिए माघ स्नान का महत्व भी है।

🔹उत्तरायण में जप, तप और सिद्धियों के साथ साथ विवाह, यज्ञोपवीत और गृहप्रवेश जैसे शुभ तथा मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है। प्राचीन मान्यताओं में उत्तरायण की पहचान यह है कि इस समय आसमान साफ अर्थात बादलों से रहित होता है।

🔹दूसरी ओर दक्षिणायन के दौरान वर्षा, शरद और हेमंत, यह तीन ऋतुएं होती हैं तथा दक्षिणायन में आकाश बादलों से घिरा रहता है।

Comments

Popular posts from this blog

शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ

▶️शनि की पीड़ा से मुक्ति के अकसर लिए दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करने का परामर्श दिया जाता है. ▪️यदि इस शनि स्तोत्र के साथ दशरथकृत शनि स्तवन का पाठ भी किया जाए तो अत्यंत लाभक...

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की कलम से

कर्ज के विभिन्न दृष्टिकोण   ✨✨✨✨✨✨✨✨ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह को कर्ज का कारक ग्रह माना जाता है। 📝ज्योतिषाचार्य हेमा गार्गी की क़लम से ▪️ शास्त्रों के अनुसार मंगलवार को कर्ज लेना निषेध माना गया है। वहीं  बुधवार को कर्ज देना अशुभ है क्योंकि बुधवार को दिया गया कर्ज कभी नही मिलता। ▪️मंगलवार को कर्ज लेने वाला जीवनभर कर्ज नहीं चुका पाता तथा उस व्यक्ति की संतान भी इस वजह परेशानियां उठाती हैं। 📌जन्म कुंडली के छठे भाव से रोग, ऋण, शत्रु, ननिहाल पक्ष, दुर्घटना का अध्ययन किया जाता है|  📌ऋणग्रस्तता के लिए इस भाव के आलावा दूसरा भाव जो धन का है, दशम-भाव जो कर्म व रोजगार का है, एकादश भाव जो आय का है एवं द्वादश भाव जो व्यय भाव है, का भी अध्ययन किया जाता है|  📌इसके आलावा ऋण के लिए कुंडली में मौजूद कुछ योग जैसे सर्प दोष व वास्तु दोष भी इसके कारण बनते हैं| इस भाव के कारक ग्रह शनि व मंगल हैं| 📌दूसरे भाव का स्वामी बुध यदि गुरु के साथ अष्टम भाव में हो तो यह योग बनता है| जातक पिता के कमाए धन से आधा जीवन काटता है या फिर ऋण लेकर अपना जीवन यापन करता है| 📌सूर्य लग्न में शनि के ...

जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।

▶️जीवन में शांति बनाए रखने के लिए राकेश को मनाकर रखना होता है 📝 #ज्योतिषाचार्य_हेमा_गार्गी_की_कलम_से 🛡️राकेश यानी कि #राहु_केतु_और_शनि।  🔸कहते हैं कि राकेश आपका ठीक चल रहा हो तो आपके जीवन में कभी किसी बात की कोई कमी नहीं रहेगी और दौलत-शोहरत आपको घेरे रहेगी।  🔸कई बार ना चाहते हुए भी हम इन ग्रहों को साध नहीं पाते और परेशानी में फंसने लगते हैं।  🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️कुछ सरल उपायों से ऐसे साधें इन #दबंग ग्रहों को- 🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸 ▶️राहु ग्रह को इस तरह मनाएं 🔸यदि व्यक्ति अपने शरीर के अंदर किसी भी प्रकार की गंदगी पाले रखता है तो उसके ऊपर काली छाया मंडराने लगती है अर्थात राहु के फेर में व्यक्ति के साथ अचानक होने वाली घटनाएं बढ़ जाती है।  🔸घटना-दुर्घटनाएं, होनी-अनहोनी और कल्पना-विचार की जगह भय और कुविचार जगह बना लेते हैं।  🔸राहु के अच्छा होने से व्यक्ति में श्रेष्ठ साहित्यकार, दार्शनिक, वैज्ञानिक या फिर रहस्यमय विद्याओं के गुणों का विकास होता है।  🔸इसका दूसरा पक्ष यह कि इसके अच्छे होने से राजयोग भी फलित हो सकता है।  🔸आमतौर पर पुलिस ...